
मुकेश अंबानी ने '2G मुक्त 5G युक्त' देश की बात की, लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन | जानें रिलायंस AGM की 10 बड़ी बातें
ABP News
आरआईएल की एजीएम का इंतजार निवेशकों से लेकर आम लोगों तक को होता है. मुकेश अंबानी हर साल एजीएम में कुछ न कुछ बड़ा ऐलान करते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ बड़ी घोषणाएं की है.
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने कई अहम बातें कही हैं. आरआईएल की एजीएम का इंतजार निवेशकों से लेकर आम लोगों तक को होता है. मुकेश अंबानी हर साल एजीएम में कुछ न कुछ बड़ा ऐलान करते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ बड़ी घोषणाएं की है. हम आपको बता रहे हैं मुकेश अंबानी के भाषण की 10 बड़ी बातें:- आरआईएल के मानवीय प्रयासों ने दी खुशीमुकेश अंबानी ने कहा कि पिछली वार्षिक आम बैठक के बाद से हमारी व्यापार और वित्तीय सफलता अपेक्षाओं से अधिक रही है. लेकिन इस कठिन समय के दौरान आरआईएल के मानवीय प्रयासों ने हमें हमारे व्यावसायिक प्रदर्शन से ज्यादा खुशी दी है.More Related News













