
मुकेश अंबानी के पोते के बर्थडे में फैमिली के साथ पहुंचे ये IPL स्टार, PHOTOS में देखें अलग अंदाज
AajTak
मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी 10 दिसंबर को एक साल के हो गए. इस मौके पर गुजरात में जामनगर के फॉर्महाउस पर एक बहुत बड़ा प्रोग्राम रखा, जिसमें IPL के भी कई सारे स्टार खिलाड़ी पहुंचे...
मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी शुक्रवार (10 दिसंबर) को एक साल के हो गए. इस मौके पर जामनगर फार्महाउस में एक बड़ा प्रोग्राम रखा गया, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के भी कई सारे स्टार खिलाड़ी पहुंचे.
बर्थडे प्रोग्राम के लिए सभी VIP मेहमानों को चार्टर्ड प्लेन से बुलाया गया है. इनमें आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान भी शामिल हुए.
बर्थडे पार्टी में हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविच और बेटे अगस्त्य के साथ शामिल हुए. सभी को एयरपोर्ट के बाहर कैप्चर किया गया. हार्दिक पिछले सीजन तक मुंबई टीम के लिए खेलते थे. अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










