
मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, बनाई नई कंपनी, Meta-Google के साथ करेगी काम
AajTak
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक नई कंपनी का ऐलान किया है, जो AI पर फोकस करेगी. मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को हुई रिलायंस की AGM में रिलायंस इंटेलिजेंस का ऐलान किया है. इस कंपनी का फोकस भारत में गीगावॉट स्केल और AI रेडी डेटा सेंटर तैयार करना होगा. इन सेंटर्स को क्लिन एनर्जी से पावर मिलेगी. आइए जानते हैं क्या कुछ होगा इस कंपनी में खास.
रिलायंस इंडस्ट्रीज भी अब AI की रेस में शामिल हो गई है. कंपनी ने रिलायंस इंटेलिजेंस को अनवील किया है, जो कंपनी की नई सब्सिडियरी होगी, जिसका फोकस भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होगा. शुक्रवार को हुई रिलायंस की AGM में कंपनी ने इस सब्सिडियरी का ऐलान किया है.
कंपनी का कहना है कि वे गीगावॉट स्केल और AI रेडी डेटा सेंटर तैयार करेंगे, जिसे पावर क्लिन एनर्जी के जरिए मिलेगी. रिलायंस इंटेलिजेंस के जरिए कंपनी का प्लान टेक फर्म्स और ओपन सोर्स कम्युनिटी को एक साथ एक मंच पर लाना होगा. रिलायंस गूगल और मेटा के साथ मिलकर काम करेगा.
रिलायंस के चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने AGM में बताया कि रिलायंस इंटेलिजेंस कंज्यूमर्स, छोटे बिजनेसेस और एंटरप्राइसेस को AI सर्विस के साथ दूसरे सेक्टर को सॉल्यूशन ऑफर करेगा. इस कंपनी का पूरा अधिकार रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है.
यह भी पढ़ें: Jio का बड़ा धमाका, लॉन्च कर दिया AI वाला स्मार्ट चश्मा, फोटो-वीडियो से लेकर म्यूजिक और कॉलिंग फीचर
ये कंपनी दुनिया भर के AI रिसर्चर, इंजीनियरों, डिजाइनरों और प्रोडक्ट बिल्डर्स के लिए एक इन्क्यूबेटर बनाने का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि ये वेंचर RIL को एक डीप-टेक एंटरप्राइज में बदलने में मदद करेगा. मुकेश अंबानी ने बताया कि जामनगर में डेटा सेंटर्स पर काम पहले ही शुरू हो चुका है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











