
मुंबई: लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, रेलवे ने जारी किया बयान
AajTak
कोरोना के आतंक के बीच मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर प्रवासी मजदूरो की भारी भीड़ देखने को मिली. सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ का कहना है कि आज कुल 23 ट्रेनें एलटीटी से चलेंगी, जिनमें से 16 उत्तर या पूर्व की ओर जाएंगी.
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आज लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार को कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) में मुंबई में प्रवासियों की भारी भीड़ पहुंची. महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन लगने की लगातार चर्चा हो रही है. #WATCH | Mumbai: Huge crowd of migrant workers arrive at Lokmanya Tilak Terminus (LTT) in Kurla pic.twitter.com/6zkz8xt0eE इसी बीच रेलवे सीपीआरओ का कहना है कि एलटीटी कुर्ला में यह भीड़ असामान्य नहीं है. गर्मियों के मौसम में ऐसा देखने को मिलता है. बयान में आगे बताया गया कि आज एलटीटी से कुल 23 ट्रेनें प्रस्थान करने वाली हैं, जिनमें से 16 या तो उत्तर या पूर्व की ओर जाएंगी. इन 16 में से 5 समर स्पेशल ट्रेनें हैं. समाचार एजेंसी द्वारा जारी किए गए वीडियो को देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहीं फिर से 2020 जैसे हालात ना पैदा कर दें.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









