
'मियां बैग पैक कर लो', टी20 वर्ल्ड कप टीम में कैसे मिला मौका, सिराज ने सुनाया मजेदार किस्सा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले मोहम्मद सिराज को अचानक टीम में शामिल किया गया. पहले उन्हें लगा कि सूर्यकुमार यादव मज़ाक कर रहे हैं, लेकिन मैदान पर उतरते ही सिराज ने 3 विकेट लेकर मैच भारत के पक्ष में कर दिया.
भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल होने का फोन आया, तो पहले उन्हें लगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव मज़ाक कर रहे हैं. दरअसल, हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद सिराज को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया. यह फैसला टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले लिया गया. बीसीसीआई ने अनुभव को तरजीह देते हुए सिराज को चुना, ताकि गेंदबाज़ी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का साथ मिल सके.
लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. भारत के पहले मैच से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह बीमारी के कारण बाहर हो गए, जिससे सिराज के लिए सीधे प्लेइंग इलेवन में उतरने का रास्ता खुल गया. सिराज शुक्रवार देर शाम टीम से जुड़े और बिना किसी तैयारी के सीधे मैच खेलने उतर गए.
यह भी पढ़ें: 'हम तैयार हैं, मना उन्होंने किया...',T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर सूर्यकुमार यादव की दो टूक
यह जुलाई 2024 के बाद सिराज का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था. उन्होंने नई गेंद से शानदार गेंदबाज़ी की और रेड-बॉल क्रिकेट जैसी फुल लेंथ पर गेंद डालते हुए शुरुआती ओवरों में ही कहर बरपा दिया. सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. उनकी गेंदबाज़ी के दम पर अमेरिका की टीम चौथे ओवर में 13 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी, और इसके बाद वह मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी.
सिराज ने मैच के बाद किया खुलासा
मैच के बाद सिराज ने बताया, 'मैच से दो दिन पहले सूर्या भाई का फोन आया. उन्होंने कहा, मियां, तैयार हो जाओ, बैग पैक करो और आ जाओ. मैंने कहा, सूर्या भाई, अभी मज़ाक मत करो. आप बहुत मज़ाक करते हो, लेकिन इस बात पर नहीं. फिर उन्होंने कहा, मैं सीरियस हूं. उसके बाद ओझा भाई का भी फोन आया, तब मुझे यकीन हुआ.'

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







