
मालदीव से लौटने के लिए सरकार के निर्देशों का इंतजार करेंगे भारतीय सैनिक
AajTak
बीते कई सालों से मालदीव में भारत की सेना की एक छोटी टुकड़ी वहां तैनात हैं. मालदीव की पिछली सरकार के आग्रह पर भारत सरकार ने अपने सैनिकों को वहां तैनात किया था. समुद्री सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी को मालदीव में तैनात किया गया है.
भारतीय सैनिक मालदीव को खाली करने के मुद्दे पर सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रही है. मालदीव के राष्ट्रपति ने भारतीय सैनिकों को 15 मार्च तक देश छोड़ने के लिए कहा है. मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के अनुसार, भारत के वर्तमान में 77 भारतीय सैनिक और संपत्तियां हैं जिन्हें 15 मार्च तक देश छोड़ना होगा. रक्षा सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि भारतीय सेना मालदीव को खाली करने के मुद्दे पर सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रही है.
बीते कई सालों से मालदीव में भारत की सेना की एक छोटी टुकड़ी वहां तैनात हैं. मालदीव की पिछली सरकार के आग्रह पर भारत सरकार ने अपने सैनिकों को वहां तैनात किया था. समुद्री सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी को मालदीव में तैनात किया गया है. पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि उनके देश को उम्मीद है कि भारत लोगों की लोकतांत्रिक इच्छा का सम्मान करेगा.
मुइज्जू शनिवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा से स्वदेश लौटे थे. उन्होंने मालदीव पहुंचते ही कह दिया था कि हमारा देश भले ही छोटा है लेकिन हमें बुली करने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है. हालांकि, मुइज्जू ने प्रत्यक्ष तौर पर किसी का नाम लेकर ये बयान नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना भारत की तरफ है.
करीब एक दशक पहले भारत ने मालदीव को ध्रुव हेलीकॉप्टर दिए थे और डोर्नियर विमान भी दिया था. भारतीय रक्षा बल इन क्राफ्ट की देखभाल करते हैं और वहां के लोगों को ट्रेनिंग देते हैं.
हर साल दो लाख से ज्यादा लोग मालदीव जाते हैं भारत से हर साल दो लाख से ज्यादा लोग मालदीव जाते हैं. मालदीव में मौजूद भारतीय उच्चायोग के आंकड़ों की मानें तो साल 2022 में 2 लाख 41 हजार और 2023 में करीब 2 लाख लोगों ने मालदीव का दौरा किया है. ऐसे में अगर लक्षद्वीप जैसे भारतीय द्वीपों को बढ़ावा दिया जाएगा तो जाहिर है भारत से मालदीव जाने वाले लोगों की संख्या कम हो जाएगी, जिसका वहां के पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.
'इंडिया आउट' अभियान का मुद्दा उठाया जब से मोहम्मद मुइज्जू मालदीव के राष्ट्रपति चुने गए हैं, तब से भारत के साथ देश के संबंधों में तनाव बना हुआ है. उन्होंने आते ही 'इंडिया आउट' अभियान का मुद्दा उठा दिया. उनका कहना है कि वे अपनी जगह किसी दूसरे देश की मौजूदगी नहीं चाहते. मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









