
मामूली गलती पड़ी भारी, बिल्डर बोला- घर 1 मीटर खिसकाओ या डेढ़ करोड़ जुर्माना भरो
AajTak
जिस शख्स का वह घर है उसका नाम दीपक लाल है. जहां घर बनाया गया था और जहां तक घर होना चाहिए था, इसके बीच एक मीटर का अंतर है जिसे अब ठीक करने लिए उसे लाखों रुपये खर्च करने होंगे. लाल ने पापाकुरा में घर के डिजाइन और निर्माण के लिए पिनेकल होम्स को अनुबंधित किया था, और 2020 के मध्य तक यह लगभग पूरा हो गया था.
ऑकलैंड में एक शख्स को पड़ोसी की थोड़ी सी जमीन पर अपना घर बनाना काफी महंगा पड़ा है. अब बिल्डर ने मकान मालिक को घर को 1 मीटर खिसकाने या फिर डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना भरने को कहा है. मकान मालिक पर इस जमीन विवाद को लेकर मुकदमा भी चल रहा है. आरोप है कि उसने पड़ोसी के 1 मीटर ज्यादा जमीन पर अपना घर बना लिया है. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) nzherald.co.nz की रिपोर्ट के मुताबिक जिस शख्स का वह घर है उसका नाम दीपक लाल है. जहां घर बनाया गया था और जहां तक घर होना चाहिए था, इसके बीच एक मीटर का अंतर है जिसे अब ठीक करने लिए उसे लाखों रुपये खर्च करने होंगे. लाल ने पापाकुरा में घर के डिजाइन और निर्माण के लिए पिनेकल होम्स को अनुबंधित किया था और 2020 के मध्य तक यह लगभग पूरा हो गया था. लेकिन तीन-बेडरूम वाले घर का काम अगस्त में तब रुक गया जब निर्माण कंपनी ने उन्हें बाउंड्री मिक्स-अप के बारे में बताने के लिए बुलाया. पड़ोसी की संपत्ति सी 94 किसी कंपनी के स्वामित्व में है और कंपनी अब दीपक लाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है. कंपनी चाहती है कि या तो दीपक लाल अपने घर को पीछे खिसकाए या फिर हर्जाने के रूप में में करीब डेढ़ करोड़ रुपये (315,000 डॉलर) का भुगतान करें.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











