
माइनस तापमान, कम कपड़े और बैठने की इजाजत नहीं... पीनल कॉलोनी जेल में हर दिन ऐसे होते हैं अत्याचार के 16 घंटे
AajTak
पीनल कॉलोनी या निर्वासित कॉलोनी एक ऐसी जगह होती है, जिसका इस्तेमाल कैदियों को निर्वासित करने और उन्हें दूर किसी ऐसी जगह, जैसे कोई द्वीप या औपनिवेशिक क्षेत्र में रखकर सामान्य आबादी से अलग करने के लिए किया जाता है.
Alexey Navalny Death in Penal Colony Prison: पूरी दुनिया में एक मौत की चर्चा हो रही है. ये मौत है रूस में विपक्ष के लोकप्रिय नेता एलेक्सी नवलेनी की. वो एक ऐसे नेता था, जिनकी लोकप्रियता ने पुतिन को परेशानी में डाल दिया था. नवलेनी असल में पुतिन के कट्टर आलोचक थे. वो कई सार्वजनिक मंचों से पुतिन के खिलाफ बयान देते थे. ये बात और है कि एक बार उन्होंने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वो उस चुनाव में हार गए थे.
साल 2020 में दिया गया था जहर बताया जाता है कि रूस में उनकी लोकप्रियता उनके लिए जान का खतरा बन गई थी. जिसके चलते साल 2020 में उन्हें नोविचोक नर्व एजेंट नाम का जहर दे दिया गया था. लेकिन गनीमत ये रही कि उनकी जान बच गई थी. क्योंकि उन्हें फौरन एयरलिफ्ट करके जर्मनी के बर्लिन शहर में ले जाया गया था. जहां करीब पांच महीने तक उनका इलाज चला था. मगर ठीक होते ही नवलेनी फिर से साल 2021 में रूस वापस लौट गए थे. जहां उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया गया था.
पुतिन पर लगाए थे गंभीर इल्जाम एलेक्सी नवलेनी की गिरफ्तारी के खिलाफ उस वक्त पूरे देश में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए थे. लेकिन रूस की सेना ने सभी प्रदर्शनों को कुचल दिया था. उस दौरान नवलेनी ने पुतिन के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने पुतिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर इल्जाम लगाए थे. नवलेनी ने बेहतर तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था और वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे थे. उनके वीडियो वायरल होने लगे थे. लोग उन्हें पसंद करने लगे थे. यही वजह थी कि सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हो रही थी.
जेल से गायब हो गए थे नवलेनी इसके बाद पुतिन को अंदाजा हो गया था कि नवलेनी की लोकप्रियता उन्हें नुकसान कर देगी. जो भविष्य में उनके सियासी जीवन के लिए अच्छा नहीं होगा. इसलिए जेल में बंद नवलेनी को मिलने वाली सुविधाएं कम कर दी गईं थी. साल 2022 में अचानक जब नवलेनी को जेल की कोठरी से गायब कर दिया गया तो उनके समर्थक भड़क गए थे. बाद में जेल अधिकारियों को सफाई देनी पड़ी थी कि उनकी जेल बदल दी गई है.
घुमते वक्त अचानक मौत इसके बाद अगस्त, 2023 में एक कोर्ट ने ऐसा फैसला सुनाया कि नवलेनी की परेशानी और बढ़ गईं. दरअसल, अदालत ने उनकी पहले की सजा बढ़ाकर 19 साल कर दिया था. इस फैसले के फौरन बाद उन्हें रूस की सबसे खतरनाक जेल पीनल कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया गया. पुतिन प्रशासन के मुताबिक, 2 दिन पहले ही वहां टहलने के दौरान वो बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई. हालांकि उनकी मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है.
जेल नहीं, मौत का घर इससे पहले भी उन्हें लेकर अफवाहें उड़ती रहीं, लेकिन इस बार मामला अलग लग रहा है. वजह है, वो जेल जहां वे थे. बीते साल 25 दिसंबर को उनके समर्थकों ने बताया कि नवलनी से संपर्क हुए उन्हें दो हफ्ते हो चुके. साथ ही यह भी बताया गया कि वे पोलर वोल्फ पीनल कॉलोनी में भेजे जा चुके हैं. यमालो-नेनेट्स जिले में यह वो खौफनाक जेल है, जहां रूस के सबसे खतरनाक अपराधी रखे जाते हैं, या फिर वे जिन्हें सरकार दुनिया से काट देना चाहे.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







