
मां जानती थी बेटा मर गया... 17 साल बाद हुआ ये खुलासा!
AajTak
17 साल के बाद एक मां को पता चला कि जिस बेटे को वह मरा हुआ समझ रही थीं, वह जिंदा है. बच्चे को उनके ही करीबी रिश्तेदार ने चुरा लिया था. बेटे की घर वापसी के लिए मां अब कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रही है. ये स्टोरी चीन में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
17 साल बीत जाने के बाद एक मां को पता चला कि उनका बेटा जिंदा है. महिला को उनके रिश्तेदारों ने कह दिया था कि बेटे की मौत हो गई है. बेटा खुद भी अब अपनी मां के साथ रहना चाहता है. चीन के मां-बेटे की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
झांग काइहोंग (Zhang Caihong) चीन के जियांग्सु प्रोविंस की रहने वाली हैं. झांग को हाल में पता चला कि उनके भाई की पत्नी ने करीब दो दशक पहले उनके बेटे चुरा लिया था.
झांग और उनका बेटा अब एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं, लेकिन पूरा माजरा कानूनी लड़ाई के दांव-पेंच में फंस गया है.
जिस कपल ने झांग के बेटे को अडॉप्ट किया, वे चाहते हैं कि झांग परवरिश पर खर्च हुआ पैसा वापस करें. झांग ने जो आपबीती शेयर की है, वह चीनी सोशल मीडिया में चर्चा में है.
'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब झांग के बच्चे का जन्म नहीं हुआ था, तब उन्होंने पूर्व पति और उनके परिवार के डर से एक रिश्तेदार के घर में रहना शुरू कर दिया था.
जिस दिन झांग के बेटे का जन्म हुआ, उस दिन रिश्तेदार की पत्नी ने बताया कि उनका बेटा विकलांगता के साथ पैदा हुआ. झांग ने जब यह बात सुनी तो उनको भी यकीन हो गया कि वह महिला सही कह रही हैं. बाद में झांग के रिश्तेदार ने झूठ कह दिया कि उनका नवजात बेटा ठंड की वजह से मर गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












