
मां की हत्या पर बच्ची का इमोशनल खत- 'आप सबसे अच्छी मां, मैं स्वर्ग में मिलूंगी'
AajTak
9 साल की बच्ची ने अपनी मर चुकी मां के नाम पत्र लिखा. बच्ची ने लिखा- आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हो. मैं आपको कभी नहीं भूल पाऊंगी.
एक 9 साल की लड़की ने अपनी मृत मां को एक इमोशनल लेटर लिखा. यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस लड़की ने अपने लेटर में वादा किया कि वह खुद अच्छा काम करेगी और उनसे स्वर्ग में मिलेगी.
इस लड़की ने लिखा है, 'ममा, ये लेटर आपको एक तोहफा है. अगर आपको लगता है कि आपने जो मेरा पालन पोषण किया वह बेकार रहा... लेकिन मेरी जिंदगी के सबसे खास 9 सालों के लिए थैंक्स.'
बता दें कि यूक्रेन की रहने वाली इस लड़की की मां की मौत यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान हो गई. एक हमले में उनकी जान चली गई.
इस लड़की ने आगे पत्र में लिखा, 'मैं अपने बचपन के लिए आपको थैंक्स कहना चाहती हूं. आप दुनिया की बेस्ट मां हैं. मैं आपको कभी भी नहीं भूलूंगी. मैं चाहती हूं आप आसमान में सबसे ज्यादा खुश रहें. मैं चाहती हूं कि आप स्वर्ग में जाओ, हम स्वर्ग में मिलेंगे. मैं हर वो प्रयास करूंगी जिससे मैं भी स्वर्ग में जा सकूं.'
इस लेटर को ट्विटर पर यूक्रेन के सांसद Anton Gerashchenko ने शेयर किया है. वह यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के एडवाइजर हैं.
Here's the letter from 9-old girl to her mom who died in #Borodianka. "Mom! You're the best mom in the whole world. I'll never forget you. I wish you'll get in Heaven and be happy there. I'll do my best to be a good person and get in Heaven too. See you in Heaven! Galia xx". pic.twitter.com/07l7vfQxM4

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












