
मां की शादी में शामिल हुआ बेटा, दूल्हे को लेकर बोलने लगा ऐसी बातें, हैरान हुए लोग- VIDEO
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुर्सी पर दूल्हा दुल्हन बैठे हैं. साथ में एक टेबल रखा है. जबकि लड़का इनके सामने खड़ा हुआ है. उसने अपने एक हाथ में माइक और दूसरे में पेपर पकड़ा है.
बचपन में अकसर बच्चे अपने माता पिता की शादी की एल्बम देखकर ये सवाल करते हैं कि वो तब कहां थे? वो बोलते हैं कि हमें अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया? इस पर माता पिता उन्हें अपने हिसाब से जवाब दे देते हैं. लेकिन एक मामले में लड़का अपनी मां की शादी में शामिल हुआ. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपनी मां और अपने नए पिता के लिए स्पीच भी देता दिखाई देता है. वो ऐसी बातें करता है, जो लोगों को हैरान कर देती हैं. इतनी कम उम्र में कोई बच्चा ऐसी बातें कहेगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुर्सी पर दूल्हा दुल्हन बैठे हैं. साथ में एक टेबल रखा है. जबकि लड़का इनके सामने खड़ा हुआ है. उसने अपने एक हाथ में माइक और दूसरे में पेपर पकड़ा है. वो बोलता है, 'मेरा नाम जॉर्डन है. मैं दुल्हन का बेटा हूं, दूल्हे का बेस्ट मैन, आज आधिकारिक तौर पर उनका सौतेला बेटा बन गया हूं. मैं विनी (दूल्हे) की तरफ से खड़ा होकर खुशनसीब महसूस कर रहा हूं, जो अपने जीवन के प्यार से शादी कर रहे हैं, जो वास्तव में मेरे जीवन का पहला प्यार है.'
शादी करने के लिए दोनों को कहा शुक्रिया
उसने आगे कहा, 'जैसा कि यहां सब लोग पहले से जानते हैं कि विनी को अच्छी डील पसंद आई है. जो काफी दुर्लभ है. उन्होंने पूरा प्राइज दिया है, वो भी बिना किसी रिसर्च के. पहला तो यही कि हम यहां क्यों हैं. उन्होंने मेरी मां के साथ एक अवसर देखा, एक के साथ एक फ्री स्टिकर के साथ. गंभरीता से कहूं तो विनी ने मेरी मां और मुझे एक पैकेज डील के तौर पर देखा है. विनी मेरी मां से शादी करने के लिए शुक्रिया. आप वो खोए हुए पीस हो, जिसकी जरूरत का मेरी मां को नहीं पता था. मां न केवल अपने लिए बल्कि हमारे लिए विनी को चुनने के लिए शुक्रिया.'
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग बच्चे की समझदारी पर हैरानी भी जता रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










