
महिला वर्ल्ड कप के लिए वेन्यू और तारीख आई सामने, पाकिस्तानी टीम यहां खेलेगी मुकाबले
AajTak
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस साल के महिला क्रिकेट विश्व कप की तारीखों और स्थानों की पुष्टि कर दी है. यह टूर्नामेंट का 13वां संस्करण होगा, जो 30 सितंबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा. टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के पांच स्थानों पर कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस साल के महिला क्रिकेट विश्व कप की तारीखों और स्थानों की पुष्टि कर दी है. यह टूर्नामेंट का 13वां संस्करण होगा, जो 30 सितंबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा. टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के पांच स्थानों पर कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इन जगहों पर खेला जाएगा वर्ल्ड कप मैच...
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी) होल्कर स्टेडियम (इंदौर) एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो)
30 सितंबर से होगी शुरुआत
विश्वकप की शुरुआत 30 सितंबर को बेंगलुरु में भारत के मैच के साथ होगी, जिससे महिला क्रिकेट विश्व कप 12 साल बाद भारत लौटेगा. इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा.
फाइनल मुकाबला 2 नवंबर, रविवार को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा. दोनों फाइनलिस्ट टीमों को खिताबी मुकाबले के लिए कम से कम दो दिन का समय मिलेगा.
महिला विश्व कप में भाग लेने वाली आठ टीमें होंगी

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










