
महिला को चाहिए थी किडनी, लड़के को था कैंसर... दोनों ने इस शर्त पर ली शादी!
AajTak
किडनी रोगी एक महिला और कैंसर से पीड़ित शख्स सिर्फ अपनी जरूरत पूरी करने के लिए एक दूसरे के करीब आए और एक डील के तौर पर शादी करने को राजी हुए. फिर दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. इन दोनों की कहानी दिल छू लेने वाली है.
कैंसर से पीड़ित शख्स और किडनी की समस्या से जूझ रही एक महिला ने एक दूसरे से एक डील की थी. इस डील में इन दोनों की शादी भी शामिल थी. फिर शर्तों पर शादी करने के बाद दोनों कब एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए पता ही नहीं चला. जानते क्या है इनकी दिलचस्प प्रेम-कहानी?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में किडनी की समस्या से जूझ रही एक महिला ने एक कैंसर पेशेंट से विवाह कर लिया. ये शादी दोनों ने एक दूसरे से एक शर्त पर की थी. शर्त थी कि कैंसर से मौत के बाद पति अपनी किडनी पत्नी को दे देगा. वहीं उसकी मौत तक महिला अपने पति की उसकी सेवा करती रहेगी.
एक अनोखी प्रेमकहानी जैसे-जैसे उन्होंने एक साथ समय बिताया. दोनों के बीच एक बॉन्डिंग पनपने लगी. फिर धीरे-धीरे ये अप्रत्याशित प्रेम कहानी में बदल गई.हाल ही में कैंसर से बचने की प्रेरणादायक कहानियों के बीच 2014 के इस मामले ने वहां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
मैगजीन मैरिज एंड फैमिली के अनुसार, शांक्सी प्रांत की 24 साल की वांग जियाओ को यूरीमिया रोग का पता चला था. उन्हें बताया गया था कि किडनी ट्रांसप्लांट के बिना उसके पास जीने के लिए केवल एक वर्ष ही बचा है.
अपने रिश्तेदारों में से कोई भी डोनर न मिलने पर हताश वांग ने एक अपरंपरागत कदम उठाया. एक साथी रोगी के सुझाव पर, उसने एक कैंसर सहायता समूह में विवाह का विज्ञापन पोस्ट किया. इसमें उसने एक ऐसे असाध्य रोगी पुरुष की तलाश थी जो उससे विवाह करने को तैयार हो ताकि उसके निधन के बाद वह उसकी किडनी प्राप्त कर सके.
कैंसर मरीज से शादी के लिए किया था पोस्ट वांग ने अपने विज्ञापन में लिखा था कि शादी के बाद मैं तुम्हारा सबसे अच्छा ख्याल रखूंगी. मुझे माफ़ कर देना. मैं बस जीना चाहती हूं. कुछ दिनों बाद, 27 साल के यू जियानपिंग ने उसके इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी. उसका ब्लड ग्रुप यू जियानपिंग से मेल खाता था. यू कैंसर से जूझ रहा था. वह कभी एक बिजनेस मैनेजर था.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











