
महिला आरक्षण बिल: OBC को छोड़ क्या मोदी के दबाव के आगे झुक गया विपक्ष?
AajTak
तेजस्वी यादव की एक मजबूरी जरूर थी कि आरजेडी के पास लोक सभा में एक भी सांसद नहीं है, लेकिन जो बातें उनकी तरफ से अब शुरू की गयी हैं, पहले भी तो की जा सकती थीं - विपक्ष के पास कोई विकल्प ही नहीं बचा था या फिर वो बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में झुक गया?
ये तो नहीं कह सकते कि तेजस्वी यादव महिला आरक्षण बिल को लेकर चुप थे, लेकिन अब जो बोल रहे हैं, वैसा तो पहले नहीं कहा. कम से कम हाल फिलहाल तो ईंट से ईंट बजाने वाली बात उनके मुंह से सुनने को तो नहीं ही मिली थी.
जो तल्ख तेवर तेजस्वी यादव ने OBC के लिए महिला आरक्षण बिल को लेकर अभी दिखाया है, एक बार उनके पिता लालू यादव ने जरूर जनगणना का बहिष्कार करने की धमकी दी थी. आरजेडी नेता लालू यादव ने कहा था कि अगर केंद्र की मोदी सरकार ने जातीय जनगणना नहीं कराया तो पिछड़े वर्ग के लोग देश की जनगणना का सीधे सीधे बहिष्कार कर देंगे. हालांकि, ये बात बिहार में जातीय सर्वे कराये जाने के पहले की है.
महिला आरक्षण बिल के लोक सभा में पास होने से पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संसद में OBC महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण देने की मांग संसद में रख दी थी. कांग्रेस नेतृत्व का ये रुख भी पहले जैसा नहीं था. समझा गया कि कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन INDIA को मजबूत करने के लिए मुद्दे से बैकफुट पर चले जाने का फैसला किया है.
ये ठीक है कि आरजेडी के पास लोक सभा में एक भी सांसद नहीं है लेकिन जो बातें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ से अब शुरू की गयी हैं, पहले भी की जा सकती थी - क्या विपक्ष बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में झुक गया या विपक्ष के पास कोई विकल्प बचा ही नहीं था?
विपक्ष के सामने ऐसी भी क्या मजबूरी थी?
सोशल साइट X पर तेजस्वी यादव ने अपनी तरफ से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगाह करने की कोशिश की है, 'OBC लड़ाका वर्ग है... मोदी सरकार अच्छे से जान लें अगर बीजेपी ने देश की 60 फीसदी ओबीसी आबादी का हक खाने का दुस्साहस किया तो ओबीसी इनकी ईंट से ईंट बजा देगा.'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










