
40 किलो हेरोइन के साथ नशे का नेटवर्क ध्वस्त, अमृतसर से मोगा तक कनेक्शन उजागर
AajTak
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 40 किलो हेरोइन बरामद की है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस विंग द्वारा की गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी एक आदतन तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे. पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच जारी है.
पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नशे की काली कमाई पर करारा प्रहार करते हुए पंजाब पुलिस ने एक बड़े नारकोटिक्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 40 किलो हेरोइन बरामद की गई है और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद हेरोइन की भारी मात्रा इस बात का संकेत है कि राज्य में सक्रिय ड्रग नेटवर्क कितना गहरा और संगठित है.
यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) विंग, अमृतसर ने की. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ नन्नी, सूरज, जैकब मसीह और अजय कुमार उर्फ रवि के रूप में हुई है. चारों आरोपी मोगा जिले के कोट इस्से खान के रहने वाले बताए गए हैं.
पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार
पुलिस ने न केवल हेरोइन की खेप बरामद की, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी जब्त किया है. इनमें से एक कार पर पंजाब और दूसरी पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ था. इन गाड़ियों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था.
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जो आदतन नशा तस्कर है. आरोपियों ने उसी के कहने पर हेरोइन की बड़ी खेप इकट्ठा की थी, जिसे पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाना था.
पुलिस के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को इस नेटवर्क के बारे में विशिष्ट सूचना मिली थी. जानकारी यह भी थी कि हैंडलर एक घोषित अपराधी है और अपने साथियों के जरिए ड्रग नेटवर्क चला रहा है. सूचना के आधार पर यह भी पता चला कि उसके सहयोगी अमृतसर में बड़ी खेप लेने के लिए पहुंचे हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








