
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BCCI के इस बड़े अधिकारी का जलवा... लगाई जीत की हैट्रिक
AajTak
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 23 नवंबर को आए हैं. इस चुनाव में वांद्रे वेस्ट (Vandre West) सीट पर सबकी नजरें थीं, जहां से मुंबई बीजेपी अध्यक्ष चुनावी मैदान में थे.
Vandre West, Maharashtra Assembly Election Results 2024 Highlights: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 23 नवंबर (शनिवार) को घोषित हुए हैं. विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुत मिला है. वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) काफी पिछड़ गई. महायुति 225 से ज्यादा सीट हासिल करती दिख रही है. वहीं महाविकास अघाड़ी 55 से कम सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है.
वांद्रे वेस्ट सीट का रहा ये नतीजा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वांद्रे वेस्ट (Vandre West) सीट पर सबकी नजरें थीं, जहां से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एडवोकेट आशीष शेलार मैदान में थे. आशीष शेलार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आसिफ अहमद जकारिया को 19931 मतों से हराया. आशीष को 82780 मत मिले. वहीं आसिफ अहमद को 62849 वोट प्राप्त हुए. आशीष शेलार लगातार तीसरी बार इस सीट से विधायक बने हैं. 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्होंने आसिफ अहमद जकारिया को 26,507 मतों के अंतर से हराया था.
आशीष शेलार मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष हैं. देखा जाए तो 52 साल के आशीष का खेलों से गहरा नाता है. आशीष भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के मौजूदा कोषाध्यक्ष हैं. अक्टूबर 2022 में वह बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. आशीष शेलार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. जून 2015 में आशीष मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गए थे. फिर आशीष 12 जनवरी 2017 को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए थे.
आशीष शेलार ने साल 1992 में पार्ले कॉलेज से BSC की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के जी.जे. आडवाणी लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली. कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले के मूल निवासी हैं. बचपन में वे अपने माता-पिता के साथ बांद्रा पश्चिम शिफ्ट हो गए. वे स्कूल के दिनों में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









