
महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई की वो 25 विधानसभा सीटें... जहां राज ठाकरे बिगाड़ सकते हैं बीजेपी-शिंदे गुट का गेम
AajTak
MNS मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 25 पर चुनाव लड़ रही है. MNS ने 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था और NDA को बिना शर्त समर्थन दिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में MNS ताल ठोक रही है. इसके चलते बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) असहज हो गए हैं, क्योंकि MNS ने उनके खिलाफ 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी खेमे MVA के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों खेमे चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. ऐसे में मुंबई की 36 सीटें काफी अहम हैं, क्योंकि इन 36 में से 25 सीटों पर राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की पकड़ बेहद मजबूत है.
MNS मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 25 पर चुनाव लड़ रही है. MNS ने 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था और NDA को बिना शर्त समर्थन दिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में MNS ताल ठोक रही है. इसके चलते बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) असहज हो गए हैं, क्योंकि MNS ने उनके खिलाफ 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. बता दें कि मुंबई में भाजपा 17, जबकि शिवसेना 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. राज ठाकरे की पार्टी के चुनाव लड़ने से किसकी संभावनाओं पर असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.
मनसे ने शिंदे गुट के खिलाफ 12 तो बीजेपी के खिलाफ उतारे 10 प्रत्याशी
राज ठाकरे की पार्टी ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिंदे गुट के खिलाफ 12 और भाजपा के खिलाफ 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि सेवरी सीट से महायुति ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, यहां मनसे नेता बाला नंदगांवकर सत्तारूढ़ गठबंधन के समर्थन से एकमात्र दावेदार हैं.
MNS और वर्ली में मुकाबला दिलचस्प
MNS ने माहिम और वर्ली सीट पर पहले ही मुकाबला दिलचस्प बना दिया है. माहिम विधानसभा सीट को लेकर उद्धव गुट, शिंदे गुट और राज ठाकरे की एमएनएस के बीच खींचतान चल रही है, जिससे यह त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है. वहीं, MNS ने उद्धव गुट के आदित्य ठाकरे और शिंदे गुट के मिलिंद देवड़ा के खिलाफ वर्ली में भी उम्मीदवार उतारा है. हालांकि एमएनएस ने मुंबई में 7 भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (कोलाबा), मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (बांद्रा पश्चिम), उनके भाई विनोद शेलार (मलाड पश्चिम), राज्य भाजपा कोषाध्यक्ष मिहिर कोटेचा (मुलुंड), अमीत साटम (अंधेरी पश्चिम), मंगल प्रभात लोढ़ा (मालाबार हिल) और कैप्टन तमिल सेलवन (सायन कोलीवाड़ा) शामिल हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










