
महाराष्ट्रः पुणे में भीषण सड़क हादसा, 30 गाड़ियां आपस में टकराईं, मची अफरातफरी
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे के नवले पुल इलाके में रविवार को हाईवे पर भीषण हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं.
महाराष्ट्र के पुणे के नवले पुल इलाके में रविवार रात को हाईवे पर भीषण हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक यहां करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई. एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि पुणे के नवले पुल इलाके में बेंगलुरु-मुंबई हाईवे पर ये भीषण हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक ज्यादा ढलान और तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण इस इलाके में अक्सर ऐसे हादसे होते हैं. हालांकि अभी तक घायलों का पता नहीं चल सका है. लेकिन हादसे में करीब 30 गाड़ियों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है. गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए.
हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई है. साथ ही फायर ब्रिगेड की 2 टीमें मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. लोगों को हादसे की जगह से दूर किया जा रहा है. हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं.
पहले भी हुआ था बड़ा हादसा
पिछले दिनों पुणे के ज्ञान प्रबोधनी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. बस माणगाव रायगढ़ सड़क पर घरोशी वाडी के पास बस खाई में गिर गई थी. इस दुर्घटना में 15 छात्र घायल हो गए थे. इससे पहले 16 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को एक भीषण हादसा हुआ था. एक तेज रफ्तार बस ने सात वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे में कारों में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसा पुणे के चांदनी चौक इलाके के पास हुआ था.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










