
मलबा न हटाना इंजीनियर को पड़ा भारी, लापरवाही पर MCD ने लगाया 50,000 का जुर्माना
AajTak
गाजीपुर मुर्गा मंडी में पहले की कार्रवाई के बावजूद नई अतिक्रमण की घटनाएं देखी गईं. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा ताकि ऐसे उल्लंघनों को रोका जा सके. वहीं खिचड़ीपुर वार्ड में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर साफ सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई, जिस पर प्रशासन ने डीडीए से तत्काल कार्रवाई के लिए कोऑर्डिनेट किया.
पूर्वी दिल्ली में एक औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी जमीन पर मलबा साफ न करने में लापरवाही का मामला सामने आया है. इस पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक असिस्टेंट इंजीनियर पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.
जिला प्रशासन और एमसीडी की टीमों ने आई.पी. एक्सटेंशन वार्ड, गाजीपुर मुर्गा मंडी, खिचड़ीपुर वार्ड, रोड नंबर 57 और प्रीत विहार समेत कई इलाकों में संयुक्त निरीक्षण किया. यह अभियान एक मेगा स्वच्छता ड्राइव के तहत चलाया गया था.
कार्रवाई के बावजूद गाजीपुर मुर्गा मंडी में दिखा अतिक्रमण
गाजीपुर मुर्गा मंडी में पहले की कार्रवाई के बावजूद नई अतिक्रमण की घटनाएं देखी गईं. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा ताकि ऐसे उल्लंघनों को रोका जा सके.
वहीं खिचड़ीपुर वार्ड में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर साफ सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई, जिस पर प्रशासन ने डीडीए से तत्काल कार्रवाई के लिए कोऑर्डिनेट किया.
मलबा लाने वाले ट्रैक्टरों पर रोक

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












