
मरने की झूठी खबर फैलाई, नाम बदला... बस एक गलती से पकड़ा गया रेपिस्ट
AajTak
एक रेपिस्ट ने सजा से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई और फिर विदेश भाग गया. वहां वह नाम बदल कर रह रहा है. सिर्फ एक गलती की वजह से उसकी असलियत सामने आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अब जाकर उसे सजा सुनाई गई है.
अमेरिका में एक शख्स पर दो महिला ने रेप का आरोप लगाया था. उस शख्स ने जेल जाने से बचने के लिए पहले खुद के मरने की झूठी खबर फैलाई और फिर गायब हो गया. कई साल बाद वह स्कॉटलैंड के एक अस्पताल से पकड़ा गया, जहां वह नाम बदलकर रह रहा था.
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, निकोलस रॉसी ने रेप के आरोपों से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक किया और स्कॉटलैंड भाग गया. वह जेल जाना नहीं चाहता था. इसलिए नाम बदलकर विदेश में रह रहा था. अब उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अब जाकर अदालत में सुनवाई के बाद उसे सजा सुनाई गई है.
2008 में एक महिला के साथ किया था रेप अमेरिकी राज्य रोड आइलैंड के 38 साल के निकोलस रॉसी को 2008 में उत्तरी यूटा में दो महिलाओं के साथ बलात्कार के लिए पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. उन्हें नवंबर में दूसरी सजा भी मिलनी तय थी, क्योंकि उन्हें अगस्त और सितंबर में क्रमशः प्रत्येक अपराध के लिए अलग-अलग दोषी ठहराया गया था.
अब अनिश्चित अवधि के लिए सुनाई गई सजा अब यूटा के साल्ट लेक सिटी में हुई सुनवाई में उसे 'अनिश्चित' अवधि की सजा सुनाई गई. इसमें वर्षों की सीमा तय नहीं की जाती है. इसलिए उसकी अंतिम रिहाई की तारीख राज्य पैरोल बोर्ड तय करेगा - और उसे अभी भी आजीवन कारावास की सज़ा हो सकती है.
रेप की सजा से बचने के लिए फैलाई मौत की झूठी खबर रॉसी, जिसका कानूनी नाम निकोलस अलाहवेर्डियन है, उसकी पहचान पहली बार 2018 में एक महिला से रेप करने वाले आरोपी के रूप में हुई थी. जब एक दशक पुरानी डीएनए रेप किट की जांच की गई थी. फरवरी 2020 में रेप के एक अन्य मामले में उस पर आरोप लगाए गए.
दूसरे रेप के मामले में आरोपी बनने के कुछ ही महीनों बाद, उसकी मौत से जुड़ा एक आर्टिकल ऑनलाइन पब्लिश किया गया. इसमें दावा किया गया कि उसकी मृत्यु लिंफोमा से हो गई थी. वास्तव में वह जिंदा था और अमेरिका से भागकर कुछ समय तक इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम में ब्रिस्टल में रह रहा था - लेकिन वह अमेरिका से ब्रिटेन कब भागा, यह स्पष्ट नहीं है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










