
मथुरा-वृंदावन में चलेगी ट्राम? पूर्व SGI ने हेमा मालिनी को भेजा ये प्रस्ताव
AajTak
पूर्व सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया डॉक्टर पृथ्वीश नाग ने मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए सांसद हेमा मालिनी को एक प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव में मथुरा-वृंदावन के बीच 11 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को फोर लेन सड़क या लाइट रेल के रूट में बदलने का सुझाव दिया है.
वाराणसी और अयोध्या के बाद सरकार का ध्यान अब मथुरा की तस्वीर बदलने पर है. केंद्र सरकार ने हाल ही में ब्रज चौराही कोस परिक्रमा को लेकर पांच हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. केंद्र सरकार से 5000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस धनराशि से क्या कार्य किए जाएं, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.
देश के पूर्व सर्वेयर जनरल डॉक्टर पृथ्वीश नाग ने सांसद हेमा मालिनी को केंद्र से 5000 करोड़ रुपये की लागत से मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर बधाई दी है. उन्होंने साथ ही सांसद को वाराणसी के विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ब्रजभूमि कॉरिडोर बनाने को लेकर कई सुझाव भी दिए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डॉक्टर पृथ्वीश नाग ने मथुरा और वृंदावन को जोड़ने के लिए ट्राम चलाने का भी सुझाव दिया है. मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के मुताबिक, डॉक्टर नाग ने मथुरा-वृंदावन को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को फोर लेन रोड या लाइट रेल के मार्ग में तब्दील करने का सुझाव दिया है.
डॉक्टर पृथ्वीश नाग ने ये सुझाव दिया है कि लाइट रेल में ट्राम का भी परिचालन शुरू किया जा सकता है. पूर्व सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया न अपने प्रस्ताव में ये उम्मीद भी जताई है कि इससे ब्रजभूमि के विकास को नया आयाम मिलेगा, प्रगति के नए द्वार खुलेंगे.
दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर नाग का ये प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजा गया है. इस प्रस्ताव में वृंदावन को मथुरा, आगरा, भरतपुर और देश के कई अन्य शहरों से जोड़ने के लिए भी सुझाव दिए गए हैं.
गौरतलब है कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 500 करोड़ रुपये से विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव दिया गया था. बाद में सांसद हेमा मालिनी की पहल पर सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसको लेकर 5000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







