
मच्छरों से आपको राहत दिलाएगा ये छोटा डिवाइस, फोन से कनेक्ट कर होगा यूज
AajTak
Heat it insect bite healer: सर्दी हो या गर्मी मच्छरों का आतंक लगभग हर मौसम में रहता है. कभी कम तो कभी ज्यादा, लेकिन इनसे निजात पाना थोड़ा मुश्किल है. अब एक कंपनी ने बेहद खास डिवाइस लॉन्च किया है. ये डिवाइस मच्छर या दूसरे कीड़ों के काटने पर होने वाली खुजली को ठीक कर सकता है. बेहद छोटे साइज का ये डिवाइस आपके फोन से कनेक्ट हो सकता है.
USB Type-C पोर्ट का इस्तेमाल आपने कई जगहों पर देखा होगा. आपने कनेक्टिंग डिवाइसेस, फोन चार्जर और कई दूसरी जगहों पर USB Type-C का यूज किया भी होगा. मच्छरों के काटने में भी इसका यूज हो सकता है, आपने शायद ही इस बारे में सुना या सोचा रहा होगा. हाल में एक USB Type-C डॉन्गल लॉन्च हुआ है, जो ऐसी पावर के साथ आता है.
दरअसल, जर्मन कंपनी Kamedi ने USB Type-C डॉन्गल Heat-It लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये मच्छर, मक्खी या फिर ततैया के काटने पर काम करता है. इनके काटने की वजह से होने वाली खुजली को ये डिवाइस ठीक कर सकता है.
छोटा-सा ये गैजेट आसानी से आपके फोन के Type-C पोर्ट में फिट हो सकता है. इसमें एक मेटल सर्फेस लगा होता है, जो गर्मी जनरेट करता है. इसे यूज करना भी बहुत आसान है. आपको इसे सिर्फ अपने फोन में कनेक्ट करना होगा और iOS या Android ऐप का इस्तेमाल करना होगा.
ये भी पढ़ें- AC की तरह दीवार पर टंग जाएगा ये Room Heater, 6 हजार रुपये है कीमत
इस ऐप के जरिए आप हीट ट्रीटमेंट को कस्टमाइज कर सकते हैं. अगर आप इसकी सेंसिटिविटी को लेकर परेशान हैं, तो ऐप में आपको इस प्रॉब्लम का भी हल मिल जाएगा. ये ऐप चाइल्ड फ्रेंडली या सेंसिटिव स्किन मोड के साथ आता है, जो स्किन के हिसाब से टेम्परेचर को सेट करता है.
गर्मी की वजह से मच्छर या ततैया के काटने वाली जगह तेजी से हील होती है. Kamedi अपने प्रोडक्ट की इस क्षमता का दावा एक स्टडी के आधार पर कर रही है. कंपनी ने स्वीडिश जर्नल Acta Dermato-Venereologica में छपी रिपोर्ट का हवाला दिया है. इस स्टडी को Heat-It के साथ मिलकर किया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










