
मंदी की आहट? Vedantu, Netflix के बाद अब इस कंपनी ने 600 लोगों को नौकरी से निकाला
AajTak
मई महीने में ही वेदांतु ने दूसरी बार एम्प्लॉइज की छंटनी की है. इसे लेकर कंपनी के सीईओ वाम्सी कृष्णा का भेजा गया मेल कई तरह की चिंताओं को दिखाता है. ये कर्मचारियों के परफॉर्मेंस से जुड़ा मामला नहीं है. दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अनिश्चिता बढ़ी है. मंदी का डर, महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने से भी चिंताएं बढ़ी हैं.
दुनियाभर में महंगाई अपने चरम पर है. वहीं देश की इकोनॉमिक ग्रोथ भी लगातार कमजोर पड़ रही है. ऐसे में कई विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में आर्थिक मंदी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. इस बीच एक के बाद एक कई कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही है. तो क्या इसे आर्थिक मंदी की आहट माना जाए. ताजा मामला पुरानी कारें बेचने वाली एक ई-कॉमर्स कंपनी का है.
Cars24 नाम की ई-कॉमर्स कंपनी ने 600 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल दिया है. हालांकि इस बारे में कंपनी का कहना है कि ये उसके कारोबार करने की सामान्य प्रक्रिया है. वह हर साल प्रदर्शन के आधार पर एम्प्लॉइज की छंटनी करती है, ये भी उसी का हिस्सा है. इसका कंपनी की लागत घटाने से कोई लेना-देना नहीं है. Cars24 के एम्प्लॉइज की संख्या करीब 9,000 है और अब इसमें से 6.6% लोगों की नौकरी चली गई है.
इस बीच एजुकेशन टेक कंपनी Vedantu भी दो बार में सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है. मई महीने में ही कंपनी ने पहले 200 लोगों और फिर बुधवार को 424 लोगों की छंटनी (Vedantu Lay Offs) कर दी. कंपनी के कुल एम्प्लॉइज की संख्या 5,900 के करीब है. पहली बार छंटनी को लेकर कंपनी ने कहा था कि उसने 120 कॉन्ट्रैक्टर्स और 80 फुल टाइम एम्प्लॉइज के कामकाज का आकलन करने के बाद ये फैसला किया.
बुधवार को मई महीने में ही वेदांतु ने दूसरी बार एम्प्लॉइज की छंटनी की. इसे लेकर कंपनी के सीईओ वाम्सी कृष्णा का स्टाफ को भेजा गया मेल कई तरह की चिंताओं को दिखाता है. ये कर्मचारियों के परफॉर्मेंस से जुड़ा मामला नहीं है. इस बीच दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अनिश्चिता बढ़ रही है. साथ-साथ मंदी का डर, महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने से भी चिंताएं बढ़ी हैं.
उन्होंने अपने ई-मेल में जिक्र किया है, ' इसे कहने का (नौकरी से निकाले जाने) कोई आसान तरीका नहीं है. लेकिन में बहुत सॉरी फील कर रहा हूं. पुलकित, आनंद (को-फाउंडर्स) और मैं आपके ऋणी रहेंगे कि आपने वेदांतु को अपना मूल्यवान समय और ऊर्जा दी. याद रखिएगा कि इसमें आपकी गलती नहीं है, ना ही ये इसलिए हो रहा है कि आपने कुछ किया है या नहीं किया है. आप बहुत अच्छे हैं और बाहर अन्य कंपनियां आपको पाकर भाग्यशाली होने वाली हैं.'
इससे पहले अप्रैल में एक और एजुटेक कंपनी Unacademy ने भी 600 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था. जबकि रॉनी स्क्रूवाला से निवेश पाने वाली स्टार्टअप कंपनी Lido Learning अपना ऑपरेशन बंद कर चुकी है और कई एम्प्लॉइज का कहना है कि Lido ने पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दिया है. इसके अलावा Meesho, Furlenco और Trell जैसी कंपनी भी लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







