भारी बारिश के पानी में डूबा रेलवे ट्रैक, बह गया चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, पंजाब की सोसाइटी में चल रही नाव
AajTak
पंजाब में पिछले 2 दिनों से जारी बारिश के कारण आम जल-जीवन प्रभावित है. जलभराव की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं, कुछ सोसाइटी में बारिश का पानी इतना भर गया कि गाड़ियां डूब गई हैं. लोग नाव का सहारा ले रहे हैं.
देश के कई राज्यों में मॉनसून का सितम जारी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर पंजाब तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में व्यास नदी में उफान के चलते चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा बह गया है. इस दौरान कार, दुकानें और एटीएम बूथ भी इस उफान में बहते नजर आए.
भारी बारिश के चलते मनाली और कुल्लू के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के मामले भी सामने आए हैं. इसके चलते कुल्लू-मनाली और मनाली से अटल टनल और रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की भी मौत हो गई. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है.
VIDEO l A part of Chandigarh-Manali National Highway 3 washed away by swollen Beas river in Kullu, Himachal Pradesh. pic.twitter.com/LG5rIPUNGH
बारिश के पानी में डूबा रेलवे ट्रैक
हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर भारी बारिश के कारण कोटी और सनवारा रेलवे स्टेशनों के बीच सुरंग नंबर 10 पर रेलवे ट्रैक बंद हो गया. इसके चलते कालका से शिमला तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का परिचालन आज बंद रहेगा. कुल्लू बस स्टैंड पर पर भारी बारिश में जलमग्न दिखा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










