
भारत से हार के बाद PAK सेना प्रमुख को लगा सदमा, नकवी की शिकायत लेकर PM शहबाज के पास पहुंचे मुनीर
AajTak
कोलंबो में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पीसीबी की शिकायत की है. टीम की तैयारी और बोर्ड की बयानबाजी पर सवाल उठ रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में करारी शिकस्त दी. इस हार का असर मैदान से ज्यादा पाकिस्तान के अंदरूनी माहौल पर देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हार के बाद पाकिस्तान में सियासी और सैन्य हलकों में हलचल तेज हो गई है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर इस हार से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से शिकायत की है. उनका मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम की सही तैयारी नहीं कर पाया और प्रबंधन में गंभीर कमी रही.
नकवी से खुश नहीं हैं मुनीर
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आर्मी चीफ पहले से ही पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से खुश नहीं थे. भारत से मिली हार ने उनकी नाराजगी को और बढ़ा दिया है. उनका कहना है कि टीम की तैयारी कमजोर थी और बोर्ड की तरफ से अनावश्यक बयानबाजी की गई.
दरअसल, विवाद की शुरुआत उस समय हुई थी जब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर बयानबाजी हो रही थी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जो मूल रूप से पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ी थी, मोहसिन नकवी से भारत और आईसीसी की संभावित कार्रवाई पर सवाल पूछा गया. जवाब में नकवी ने आर्मी चीफ का नाम लेते हुए कहा था कि न तो वे भारत या आईसीसी की धमकियों से डरते हैं और न ही सरकार, और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर डरते हैं.
यह भी पढ़ें: हार के बाद पाकिस्तान में मीम्स और ट्वीट्स की बाढ़, अपने खिलाड़ियों को घेरा, ईशान पर लुटाया प्यार

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











