
भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 29,616 नए मामले और 290 मरीज़ों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,36,24,419 पर पहुंच गई है, जब अब इस महामारी की चपेट में आकर 4,46,658 लोग दम तोड़ चुके हैं. दुनिया में संक्रमण के कुल 23.11 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं और अब तक 47.38 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 290 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,46,658 हो गई है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,11,81,056 हो गए हैं और अब तक 47,38,257 लोगों की जान जा चुकी है.
भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.78 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,280 की वृद्धि हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






