
भारत में कोविड-19 के 2,858 नए मामले सामने आए, ग्यारह मरीज़ों की जान गई
The Wire
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,19,112 हो गई है और अब तक इस महामारी के कारण 5,24,201 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 52.06 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 62.62 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में शनिवार को कोविड-19 के 2,858 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,19,112 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 18,096 हो गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, 11 और मरीजों के महामारी से जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,201 हो गई है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,06,64,225 हो गए हैं और इस संक्रमण के चलते दुनियाभर में अब तक 62,62,449 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






