
भारत में इस साल बढ़ेगी गोल्ड की डिमांड, ज्वैलरी खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं लोग!
AajTak
WGC ने कहा है कि भारत में इस साल 850 टन गोल्ड की खपत होने का अनुमान है जबकि 2023 में भारत में 750 टन सोने की खपत हुई थी. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक बीती तिमाही में सोने पर जारी हाई इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से इसकी डिमांड में गिरावट दर्ज की गई थी.
भारत में इस साल गोल्ड की खपत पिछले साल के मुकाबले बढ़ने का अनुमान वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने लगाया है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक बेहतर मानसून और गोल्ड पर ड्यूटी में हुई कटौती से डिमांड के बढ़ने का अनुमान हैं. WGC ने कहा है कि भारत में इस साल 850 टन गोल्ड की खपत होने का अनुमान है जबकि 2023 में भारत में 750 टन सोने की खपत हुई थी. यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल देश में करीब साढ़े 13 फीसदी ज्यादा सोना खरीदा जा सकता है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इस साल भारत में सोने की डिमांड बढ़ाने में सबसे बड़ा रोल ज्वेलरी का होगा.
गोल्ड पर आयात शुल्क घटने का असर!
WGC का अनुमान है कि जुलाई सितंबर तिमाही में भारत में गोल्ड की डिमांड सालाना आधार पर 10 फ़ीसदी बढ़कर 230 टन पहुंच सकती है. गोल्ड की डिमांड में बढ़ोतरी का ये ट्रेंड चौथी तिमाही यानी अक्टूबर दिसंबर में भी जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान दिवाली धनतेरस जैसे त्यौहार पढ़ते हैं, जहां गोल्ड की सबसे ज्यादा बिक्री होती है. हालांकि इस साल अप्रैल-जून तिमाही में गोल्ड की डिमांड 5 फीसदी कम होकर 158.1 टन रह गई थी.
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक बीती तिमाही में सोने पर जारी हाई इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से इसकी डिमांड में गिरावट दर्ज की गई थी. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि सरकार ने इस बार आम बजट में 23 जुलाई को गोल्ड पर ड्यूटी को 15 फ़ीसदी से घटाकर 6 फ़ीसदी किया था जिसके बाद से ही सोने की मांग में तेजी देखी जा रही है.
गोल्ड ETF की बढ़ी लोकप्रियता!
WGC ने इसके साथ ही ये भी अनुमान जताया है कि अब भारत में गोल्ड फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट बनता जा रहा है क्योंकि अब गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स की लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है. ऐसा कहने की वजह है कि हाल ही के दिनों में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फिलहाल भारत में केवल 50 टन गोल्ड ईटीएफ के थ्रू रखा जाता है, लेकिन आने वाले बरसों में इसकी भी क्षमता में तेजी आने का अनुमान है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










