
भारत ने UNSC में 'बूचा नरसंहार' की निंदा की, कहा- स्वतंत्र जांच जरूरी
AajTak
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा है कि बूचा में हुए नरसंहार की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है. उन्होंने इस पूरे मामले में स्वतंत्र जांच का समर्थन किया है.
Russia-Ukraie War: रूस और यूक्रेन की जंग के बीच हुए 'बूचा नरसंहार' पर भारत की प्रतिक्रिया आई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने 'बूचा नरसंहार' की निंदा की और इसकी स्वतंत्र जांच की मांग का समर्थन भी किया है. बता दें कि कीव के पास मौजूद बूचा शहर में रूसी सेना पर नरसंहार के आरोप लगे हैं. बूचा के लोगों का दावा है कि रूसी सेना ने वहां करीब 300 लोगों को बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया है. बूचा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिनमें सड़कों पर लोगों के शव बिखरे पड़े थे.
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध पर अबतक भारत ने अपना न्यूट्रल स्टैंड कायम रखा है. भारत बार-बार बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने की अपील कर रहा है.
अब संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने इस पूरे मामले बयान दिया. उन्होंने कहा कि बूचा नरसंहार की स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए. वे कहते हैं कि बूचा से आ रही खबरें परेशान करने वाली हैं. इस पूरे मामले में स्वतंत्र जांच की जरूरत है. जब मासूम लोगों की जान पर बात आती है तब सिर्फ और सिर्फ कूटनीति के रास्ते ही शांति स्थापित की जा सकती है. टीएस त्रिमूर्ति ने भारत का स्टैंड मजबूती से रखा है. उनकी मानें तो यूक्रेन में स्थिति अभी भी नहीं बदली है. पिछली बार जब सुरक्षा परिषद की बैठक हुई थी और जब इस बार ये बैठक हो रही है इस बीच यूक्रेन की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.
भारत लगातार बिगड़ती स्थिति पर गहराई से चिंतित है और हिंसा को तत्काल समाप्त करने और शत्रुता को समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराता है, हमने संघर्ष की शुरुआत से ही कूटनीति और संवाद के रास्ते पर चलने पर ज़ोर दिया है.
इस सब के अलावा सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने युद्ध से पैदा होने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से बात की. त्रिमूर्ति ने साफ कहा कि इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई हैं. खाद्य और ईंधन के दाम काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं. त्रिमूर्ति ने सभी साथी देशों से अपील की है कि इस युद्ध का जल्द से जल्द खत्म होना जरूरी है.
वैसे भारत ने अबतक खुलकर रूस या यूक्रेन का समर्थन नहीं किया है. लेकिन यूक्रेन की हर संभव मदद जरूर की जा रही है. लगातार भारत की तरफ से यूक्रेन में जरूरी दवाइयों की सप्लाई की जा रही है. सुरक्षा परिषद की बैठक में भी भारत ने इस बात का प्रमुखता से जिक्र किया है. कहा गया है कि भारत आगे भी यूक्रेन को हर जरूरी सामान की सप्लाई करता रहेगा.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








