
भारत ने T20 वर्ल्ड कप में USA को हराकर बना दिया ये महारिकॉर्ड, कप्तान सूर्या ने विराट कोहली को पछाड़ा
AajTak
डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आागाज जीत के साथ किया. भारतीय टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में यूएसए को पराजित किया. भारतीय टीम के लिए इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दमदार खेल दिखाया.
भारतीय टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ग्रुप मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 29 रनों से हराया. 7 फरवरी (शनिवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारत ने अमेरिकी टीम के सामने 162 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए वो 20 ओवरों में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई.
भारतीय टीम की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अहम भूमिका रही. सूर्यकुमार ने 10 चौके और चार छक्के की मदद से 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए. इस बेहतरीन इनिंग्स के लिए सूर्यकुमार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. सूर्यकुमार अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 17 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.
सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को पछाड़ दिया, जिन्होंने 16 बार टी20 इंटरनेशनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीता. खास बात ये है कि चार मौकों पर सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. कप्तान सूर्या अब इस मामले में युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 3-3 बार ये पुरस्कार प्राप्त किया. भारतीय खिलाड़ियों में कोहली अब भी इस मामले में टॉप पर हैं.
T20 विश्व कप में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड (भारत) 8- विराट कोहली (35 मैच) 4- सूर्यकुमार यादव (19 मैच) * 3- युवराज सिंह (31 मैच) 3- रविचंद्रन अश्विन (24 मैच) 3- रोहित शर्मा (47 मैच)
T20I में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड (भारत) 17- सूर्यकुमार यादव (105 मैच) 16- विराट कोहली (125 मैच) 14- रोहित शर्मा (159 मैच) 8- अक्षर पटेल (88 मैच)
भारतीय टीम अब टी20 विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है. टी20 विश्व कप में भारत लगातार 9 मैच जीत चुका है. भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया, जिन्होंने लगातार 8-8 मुकाबले जीते थे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने यूएसए के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट झटके. टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप के विकेटों की संख्या अब 29 हो चुकी है. टी20 विश्व कप में 15 मैच खेलने के बाद अर्शदीप से ज्यादा विकेट सिर्फ एनरिक नॉर्किया ने झटके थे.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







