
भारत ने रूस के साथ संबंध बनाए,क्योंकि अमेरिका पहले ऐसा नहीं कर सका: एंटनी ब्लिंकन
The Wire
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत ने अपनी ज़रूरतों के चलते रूस के साझेदारी की थी, क्योंकि अमेरिका ऐसा करने की स्थिति में नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय नेतृत्व के साथ सीधे जुड़ने के लिए काफी प्रयास किए हैं.
वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते सामरिक अभिसरण (strategic convergence) का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने जरूरत के चलते रूस के साथ साझेदारी की थी क्योंकि अमेरिका उस समय भारत के साथ साझेदारी करने की स्थिति में नहीं था.
ब्लिंकन ने सांसदों से बुधवार को कहा, ‘भारत की बात करें तो, उनके साथ संबंध दशकों पुराने हैं और भारत ने जरूरत के चलते रूस से साझेदारी की थी क्योंकि तब हम एक साझेदार बनने की स्थिति में नहीं थे.’
उन्होंने कहा, ‘अब, हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं. मुझे लगता है कि अमेरिका और भारत के बीच सामरिक अभिसरण बढ़ रहा है.’
‘सीनेट एप्रोप्रिएशन सबकमेटी ऑन स्टेट फोरेन ऑपरेशन’ की कांग्रेस में सुनवाई के दौरान सांसद विलियम हैगर्टी के एक सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा, ‘यकीनन, चीन इसका बड़ा हिस्सा है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






