
भारत के खिलाफ अपनी 'साजिश' में Britain और united states को भी शामिल करना चाहते थे ट्रूडो, लेकिन लगा झटका
AajTak
भारत पर संगीन आरोप लगाने वाले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बयान देने से पहले अमेरिका और ब्रिटेन से भी बात की थी. उन्होंने दोनों देशों से अपील की थी कि वह निज्जर की हत्या के मामले में भारत की निंदा करें. लेकिन दोनों ही देशों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में भारत का नाम घसीटने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो अमेरिका और ब्रिटेन को भी अपनी 'साजिश' का हिस्सा बनाना चाहते थे. लेकिन इस कोशिश में उन्हें बड़ा झटका लगा और दोनों ही देशों ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया. अमेरिकी मीडिया आउटलेट वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है.
ट्रूडो ने अमेरिका (United States) और ब्रिटेन (Britain) को अपने पक्ष में करने की काफी कोशिशें कीं. कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने खुद यह बात स्वीकार की. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के सामने इस मामले को उठाया. अब अमेरिकी अखबार ने दावा किया है कि ट्रूडो की यह कोशिश बुरी तरह से फेल हो गई. कनाडा ने अमेरिका समेत अपने करीबी देशों से इस मामले में भारत की निंदा करने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.
भारत से रिश्ते खराब नहीं करना चाहता है US
भारत, अमेरिका और कनाडा के संबंधों पर बारीकी से नजर रखने वाले विल्सन सेंटर के दक्षिण एशिया विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने अमेरिका के रुख पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि ट्रूडो की बचकानी हरकतों ने बाइडेन प्रशासन को दुविधा में डाल दिया है. अमेरिका इसलिए भी इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं ले पा रहा है, क्योंकि भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है और चीन को घेरने के लिए अमेरिका को भारत की सबसे ज्यादा जरूरत है. हालांकि, कनाडा भी अमेरिका का मित्र मुल्क है, लेकिन अमेरिका, भारत के साथ रिश्ते खराब नहीं करना चाहता है.
ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज बोले- chill out
कनाडा के खालिस्तानी आतंकी की हत्या का मुद्दा उठाने के बाद ऑस्ट्रेलिया से भी इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की जा रही थी. पत्रकारों ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) से इस मामले पर टिप्पणी करने की अपील की थी. इसके जवाब में अल्बनीज ने पत्रकार को बेफिक्र रहने (chill out) के लिए कहा था.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








