
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट: मैनचेस्टर में मुकाबला शुरू, अंशुल कंबोज का डेब्यू, देेखें
AajTak
मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह चौथा टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुआ है. एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में इंग्लैंड इस समय दो-एक से आगे है. भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखे गए हैं. आकाशदीप चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को मौका मिला है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











