
भारतीय मूल की पत्नी पर साधा निशाना तो भड़के जेडी वेंस, बोले- बकवास बंद करो
AajTak
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दक्षिणपंथी राजनीतिक टिप्पणीकार निक फुएंटेस पर हमला बोला है. फुएंटेस ने जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने उषा की भारतीय-अमेरिकी हिंदू बैकग्राउंड को निशाना बनाया था और जेडी वेंस को 'रेस ट्रेटर' कहा था.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर धुर-दक्षिणपंथी राजनीतिक टिप्पणीकार निक फुएंटेस पर कड़ा हमला बोला है. हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम में फुएंटेस ने उषा वेंस की भारतीय-अमेरिकी हिंदू बैकग्राउंड को निशाना बनाया. उन्होंने उषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जेडी वेंस को 'रेस ट्रेटर' कहा यानी वो व्यक्ति जिसने अपनी नस्ल के साथ गद्दारी की है.
वॉशिंगटन डीसी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर ऑनलाइन पत्रिका UnHerd से बातचीत में वेंस ने फुएंटेस का नाम आते ही तीखी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने फुएंटेस के लिए गालीनुमा शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'मैं साफ कर देना चाहता हूं. जो कोई भी मेरी पत्नी पर हमला करता है, चाहे उसका नाम जेन साकी (पूर्व बाइडेन प्रशासन की प्रेस सेक्रेटरी) हो या निक फुएंटेस, वो अपनी बकवास अपने पास रखे. अमेरिका के उपराष्ट्रपति के तौर पर यही मेरी आधिकारिक नीति है.'
फुएंटेस को न्यूयॉर्क स्थित एनजीओ 'Anti-Defamation League' ने 'श्वेत वर्चस्ववादी' बताया है. लाइवस्ट्रीम के दौरान फुएंटेस ने वेंस के लिए मोटा शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा था, 'अब ये सब एक मोटे रेस मिक्सर के पक्ष में हैं, जिसने एक Jeet (दक्षिण एशियाई लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नस्लवादी अपशब्द) से शादी की है और अपने बेटे का नाम विवेक रखा है… और यही तुम्हारा आदमी है? तुम जिसे पसंद करते हो वो एक मोटा, समलैंगिक रेस ट्रेटर है जिसने जीट से शादी की है.'
वेंस ने फुएंटेस के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव रहीं जेन साकी पर भी निशाना साधा. अक्टूबर में एक पॉडकास्ट में जेन साकी ने कहा था कि सेकंड लेडी (अमेरिकी उप-राष्ट्रपति की पत्नी को सेकंड लेडी कहा जाता है) को 'उनके पति से बचाया जाना चाहिए.'
उन्होंने कहा था, 'मैं हमेशा सोचती हूं कि उसकी पत्नी के दिमाग में क्या चल रहा होगा… क्या आप ठीक हैं? आप हमारे पास आ जाइए, हम आपको बचा लेंगे.'

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








