
बांग्लादेश में 23% से घटकर सिर्फ 8% बचे हिन्दू… फिर भी दीपू हत्याकांड पर 'वैचारिक मिलावट' क्यों?
AajTak
अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) में प्रकाशित एक रिपोर्ट को लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. आरोप है कि इस रिपोर्ट में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को प्रत्यक्ष रूप से पेश ना करके उसे दक्षिण एशिया में बढ़ती धार्मिक असहनशीलता के बड़े मुद्दे से जोड़ा गया.
बांग्लादेश में 19 दिसंबर को हुए 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस मॉब लिंचिंग ने न केवल दक्षिण एशिया में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इस घटना की अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रस्तुति को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है. अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) में प्रकाशित एक रिपोर्ट को लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
आरोप है कि इस रिपोर्ट में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को प्रत्यक्ष रूप से पेश ना करके उसे दक्षिण एशिया में बढ़ती धार्मिक असहनशीलता के बड़े मुद्दे से जोड़ा गया. इसके पीछे एक मंशा ये बताने की भी थी कि जो बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के साथ हुआ है, वो दक्षिण एशिया के दूसरे देशों में लगातार होता रहता है.
अंग्रेजी में इसके लिए Normalize शब्द का इस्तेमाल होता है, जिसमें किसी घटना की गंभीरता को कम दिखाने के लिए उसे सामान्य रूप में पेश किया जाता है. इस घटना में भी अमेरिकी अखबार ने ने यही किया. उसने दीप चंद्र दास की मॉब लिंचिंग में पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत के उदाहरणों का जिक्र किया और ये लिखा कि पाकिस्तान में भी धर्म से जुड़े कई मामलों में मॉब लिंचिंग की घटनाएं तेज से बढ़ी हैं. साथ ही अफगानिस्तान में भी अल्पसंख्यक हिन्दुओं और सिख समुदाय के लोगों ने सुरक्षा कारणों से पलायन किया है.
केरल का उदाहरण और अधूरी जानकारी
इसी में भारत को लेकर भी ये लिखा है कि भारत में भी हिन्दू गोरक्षकों और स्वयंभू पहरेदारों ने मुसलमानों और दूसरे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया है. इसके अलावा इसमें केरल की उस घटना का भी ज़िक्र है, जिसमें पिछले हफ्ते कुछ लोगों ने एक प्रवासी मजदूर को बांग्लादेशी समझकर उसकी हत्या कर दी थी. हालांकि इसमें ये कहीं नहीं बताया गया है कि ये घटना चोरी के शक में हुई थी और इस घटना का धर्म से कोई लेना-देना नहीं था. इसे ही वैचारिक मिलावट कहते हैं.
लेखकों पर भी सवाल

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








