
एपस्टीन के साथ ट्रंप ने 8 बार किया था प्राइवेट जेट में सफर... अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 हजार नए दस्तावेज किए जारी
AajTak
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने मंगलवार को एपस्टीन जांच से जुड़े करीब 30,000 पन्नों के दस्तावेज और दर्जनों वीडियो क्लिप जारी किए हैं. दस्तावेजों में शामिल एक ईमेल, जिसकी तारीख 7 जनवरी 2020 है, में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन के निजी जेट से 1993 से 1996 के बीच कम से कम 8 बार सफर किया था.
अमेरिका में यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामले में अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने मंगलवार को दस्तावेजों का एक बड़ा जत्था सार्वजनिक किया है. एपस्टीन जांच से जुड़े करीब 30,000 पन्नों के दस्तावेज और दर्जनों वीडियो क्लिप जारी किए हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन के निजी जेट की उड़ान के रिकॉर्ड के संबंध में सामने आया है. हालांकि, अधिकारियों ने ट्रंप पर किसी भी आपराधिक संलिप्तता का आरोप नहीं लगाया है.
न्याय विभाग की ओर से जारी की गई फाइलों में भारी मात्रा में गोपनीय जानकारी को ब्लैकआउट (रेडैक्ट) किया गया है. इनमें से कई वीडियो कथित तौर पर जेल के अंदर शूट किए गए थे. गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन की साल 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया था.
8 उड़ानों में ट्रंप का नाम
दस्तावेजों में शामिल एक ईमेल, जिसकी तारीख 7 जनवरी 2020 है, में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन के निजी जेट से 1993 से 1996 के बीच कम से कम 8 बार सफर किया था. यह ईमेल “RE: Epstein flight records” विषय के तहत भेजा गया था. हालांकि, ईमेल के भेजने और पाने वाले के नाम गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन इसमें न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट के एक असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी का संदर्भ दर्ज है.
ईमेल के मुताबिक, इन फ्लाइट्स में से चार में घिस्लेन मैक्सवेल भी मौजूद थी, जो एपस्टीन की प्रेमिका मानी जाती है और जिसे बाद में मानव तस्करी के मामलों में दोषी ठहराया गया था. दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि कुछ यात्राओं में ट्रंप के साथ उनकी तत्कालीन पत्नी मार्ला मैपल्स, बेटी टिफनी ट्रंप और बेटे एरिक ट्रंप भी सफर कर रहे थे.
एक उड़ान का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए कहा गया है कि 1993 की एक फ्लाइट में केवल ट्रंप और एपस्टीन ही यात्री थे, जबकि एक अन्य उड़ान में एपस्टीन, ट्रंप और एक 20 वर्षीय युवक (नाम गोपनीय) दर्ज है. दो अन्य उड़ानों में शामिल कुछ महिलाएं संभावित रूप से मैक्सवेल केस की गवाह हो सकती थीं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









