
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जाल में बुरी तरह फंसा बांग्लादेश
AajTak
दिसंबर में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या ने एक बार फिर बांग्लादेश को संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है. जाहिर है कि यह असंतोष यूं ही नहीं है. कुछ ताकतें ऐसी हैं जो नहीं चाहती हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित हो सके. बांग्लादेश के कार्यकारी राष्ट्रपति मोहम्मद युनूस को भी इसमें ही फायद दिखता है.
2024 में छात्र विरोध प्रदर्शनों से शुरू हुआ बांग्लादेश का राजनीतिक संकट 2025 का अंत आते आते अपने चरम पर पहुंच रहा है. शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी, लेकिन हिंसा, चुनाव की अनिश्चितता और हिंदुओं पर हमले लगातार देश को संकट में डाल रहे हैं. आरोप लग रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ने इस आग को भड़काने में घी की भूमिका निभाई है. यह आरोप मुख्य रूप से भारतीय इंटेलिजेंस, मीडिया और राजनीतिक हलकों से आते हैं. दक्षिण एशिया मामलों के विशेषज्ञों का भी यही मानना है. इस बात के ताजा सबूत इस बात से भी मिलते हैं कि पाकिस्तान की प्रमुख पार्टी मुस्लिम लीग नवाज ने यह बयान जारी किया है कि भारत यदि बांग्लादेश के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है तो पाकिस्तान ढाका के समर्थन में मैदान में उतर जाएगा. दरअसल, पाकिस्तान के भीतर 1971 के जख्म अब भी भरे हैं, जब बांग्लादेश से 'पूर्वी पाकिस्तान' का लेबल उखाड़ फेंका गया था. अब पाकिस्तान उसी जख्म का हिसाब बराबर करने के लिए बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल कर रहा है.
ISI की कथित भूमिका, आरोप और प्रमुख उदाहरण
भारतीय इंटेलिजेंस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ISI ने संकट को योजनाबद्ध तरीके से भड़काया. इसका मुख्य उद्दैश्य भारत को पूर्वी मोर्चे पर कमजोर करना है क्योंकि बांग्लादेश भारत की सीमा पर है. ISI इसके लिए ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है ताकि पाकिस्तान सीधे जिम्मेदार न लगे. अगस्त 2024 में कई मीडिया रिपोर्ट में भारतीय इंटेलिजेंस ने बांग्लादेशी छात्र नेताओं, पाकिस्तानी ISI अधिकारियों और US सुरक्षा अधिकारियों के बीच गुप्त बैठकें उजागर कीं थीं. ये बैठकें पाकिस्तान और कतर में हुईं, जहां विरोध प्रदर्शनों की प्लानिंग की गई.
उदाहरण के लिए, छात्र नेता नाहिद इस्लाम (जो अब अंतरिम सरकार में मंत्री हैं) पर ISI से फंडिंग लेने के आरोप लगे. यह डिजिटल डिसइनफॉर्मेशन का हिस्सा था, जहां सोशल मीडिया पर भारत विरोधी नैरेटिव फैलाए गए.
जमात-ए-इस्लामी और मदरसा नेटवर्क का इस्तेमाल
ISI ने जमात-ए-इस्लामी को फंडिंग और समर्थन दिया, जो संकट में सक्रिय हुआ. Times of India की रिपोर्ट में दावा है कि ISI, चीन और जमात ने मिलकर अशांति फैलाई. 2024 के विरोध में जमात कार्यकर्ताओं ने हिंसा भड़काई, जैसे ढाका में पुलिस स्टेशनों पर हमले हुए. 2025 में चुनाव से पहले ISI ने मदरसों में निर्देश दिए कि वे विरोध का समर्थन करें लेकिन नेतृत्व न लें.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









