
अमेरिका में मैक्सिको की नौसेना का मेडिकल विमान क्रैश, 5 की मौत
AajTak
अमेरिका के टेक्सास राज्य में गैल्वेस्टन तट के पास मैक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में एक बच्चे सहित आठ लोग सवार थे, जिनमें नौसेना के अधिकारी और नागरिक शामिल थे. हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.
अमेरिक के टेक्सास में गैल्वेस्टन तट के पास मैक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान क्रैश कर गया. यह विमान एक मेडिकल मिशन पर था और इसमें कुल आठ लोग सवार थे. अमेरिकी कोस्ट गार्ड्स के अनुसार, इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी लोगों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
मैक्सिको की नौसेना ने अपने बयान में बताया कि विमान में चार नौसेना अधिकारी और चार नागरिक मौजूद थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं. नौसेना ने इसे एक "दुर्घटना" बताया है और कहा है कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ बिजनेस प्लेन, कई की मौत
जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार दो लोग 'मिचू एंड माउ फाउंडेशन' से जुड़े थे. यह एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो गंभीर रूप से झुलसे मैक्सिकन बच्चों को इलाज और सहायता देती है. बताया जा रहा है कि विमान इसी मेडिकल सहायता से जुड़े मिशन पर था. जले हुए मरीज को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था.
टेक्सास तट पर एयर एंबुलेंस क्रैश
यह हादसा सोमवार दोपहर को गैल्वेस्टन के पास एक कॉजवे के आधार क्षेत्र के नजदीक हुआ. यह इलाका टेक्सास के तट पर स्थित है और ह्यूस्टन से लगभग 50 मील दक्षिण-पूर्व में पड़ता है. विमान के समुद्र में गिरते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








