
अब लीबिया को ठगेंगे आसिम मुनीर! ऑपरेशन सिंदूर में मार खाए पाकिस्तानी हथियार बेचने के जुगाड़ में लगे
AajTak
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने लीबिया दौरे के दौरान भारत के खिलाफ सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने कहा कि मई में हुई झड़प के दौरान पाकिस्तान ने राफेल, Su-30, MiG-29, मिराज-2000 और S-400 सिस्टम को
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ एक बार फिर बड़ा और विवादित बयान दिया है. लीबिया दौरे के दौरान उन्होंने दावा किया कि मई महीने में भारत के साथ हुई हालिया सैन्य झड़प में पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के कई अत्याधुनिक हथियारों और लड़ाकू विमानों को मार गिराया. इस तरह का दावा करके असल में वह हथियार बेचने की फिराक में हैं.
आसिम मुनीर ने कहा, "अल्लाह के करम से हमने राफेल, सुखोई-30, मिग-29, मिराज-2000 और एस-400 सभी को गिरा दिया." उनके इस बयान को भारत-पाक सैन्य टकराव से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा दावा माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'अल्लाह की मदद मिली नहीं तो...', ऑपरेशन सिंदूर पर आसिम मुनीर ने छेड़ा नया राग
पाकिस्तान सेना प्रमुख ने अपने भाषण में पाकिस्तान की रक्षा तकनीक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "दिल से डर निकाल दो. जिस दिन डर खत्म हो जाता है, उस दिन इंसान दुनिया में कुछ भी कर सकता है." आसिम मुनीर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने बहुत पहले यह फैसला कर लिया था कि उसे हर हाल में अपनी स्वदेशी रक्षा तकनीक विकसित करनी है.
मुनीर ने पाकिस्तानी तकनीक का किया दावा
आसिम मुनीर ने दावा किया कि भारत के साथ हालिया संघर्ष में इस्तेमाल की गई तकनीक का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा पाकिस्तान की अपनी तकनीक था. आसिम मुनीर के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना ने इसी स्वदेशी तकनीक के दम पर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












