
वेनेजुएला के सपोर्ट में उतरा चीन, ट्रंप प्रशासन को सुना दी खरी-खरी!
AajTak
अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल टैंकरों को जब्त कर आर्थिक दबाव बढ़ाया है. चीन ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. चीन ने कहा कि यह मनमानी कार्रवाई वेनेजुएला के वैध अधिकारों का उल्लंघन है.
वेनेजुएला इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर है. अमेरिका वेनेजुएला के तेल टैंकरों को जब्त कर उसे आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचा रहा है. अब चीन ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में वेनेजुएला के तेल टैंकरों को जब्त करने की अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. चीन का कहना है कि यह 'मनमानी कार्रवाई' अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को यह बयान एक सवाल के जवाब में दिया. 20 दिसंबर को अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने दावा किया था कि यह टैंकर तथाकथित शैडो फ्लीट का हिस्सा था.
वेनेजुएला के तेल टैंकर को जब्त किए जाने को लेकर लिन जियान ने कहा कि विदेशी जहाजों को मनमाने ढंग से जब्त करना अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है.
उन्होंने कहा, 'चीन हमेशा ऐसे अवैध एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है जिनका अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई आधार नहीं है और जिन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंजूरी नहीं है. चीन उन सभी कार्रवाइयों का भी विरोध करता है जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं, अन्य देशों की संप्रभुता और सुरक्षा को ठेस पहुंचाती हैं या एकतरफा दबाव डालती हैं.'
लिन ने आगे कहा कि वेनेजुएला को अधिकार है कि वो अन्य देशों के साथ परस्पर लाभकारी संबंध स्वतंत्र रूप से विकसित करे. उन्होंने कहा कि चीन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय वेनेजुएला के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के उसके रुख को समझता और समर्थन करता है.
हाल के दिनों में अमेरिका ने वेनेजुएला के पास के समुद्री इलाकों में अपनी सैन्य तैनाती लगातार बढ़ाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले सप्ताह निकोलस मादुरो सरकार को 'विदेशी आतंकवादी संगठन' घोषित किया था. उन्होंने वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर 'पूर्ण नाकेबंदी' का आदेश भी दिया. वेनेजुएला की तेल आधारित अर्थव्यवस्था को इससे भारी नुकसान हुआ है.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.






