
'तय वक्त पर ही होंगे चुनाव', बांग्लादेश में मचे बवाल के बीच मोहम्मद यूनुस का ऐलान
AajTak
बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर से बातचीत में 12 फरवरी को आम चुनाव समय पर कराने का भरोसा दिया. चर्चा में व्यापार, टैरिफ, लोकतांत्रिक बदलाव और उस्मान हादी की हत्या का मुद्दा उठा. यूनुस ने कहा कि सरकार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है.
बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को दोहराया कि आम चुनाव 12 फरवरी को तय समय पर कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने मतदान अधिकार का उपयोग करने के लिए उत्सुक है, जिसे पहले की तानाशाही सरकार ने छीन लिया था.
अमेरिकी विशेष दूत से बातचीत प्रोफेसर यूनुस ने यह बात दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कही. यह बातचीत ढाका समय के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे हुई और लगभग आधे घंटे चली.
क्या रहे बातचीत के प्रमुख मुद्दे? इस चर्चा में बांग्लादेश और अमेरिका के बीच व्यापार और टैरिफ बातचीत, आगामी आम चुनाव, देश में लोकतांत्रिक बदलाव की प्रक्रिया और युवा राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या जैसे मुद्दे शामिल रहे.
टैरिफ वार्ता पर सराहना भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने हालिया टैरिफ वार्ता में प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से बांग्लादेशी सामानों पर अमेरिका का पारस्परिक शुल्क घटकर 20 प्रतिशत हो गया है.
उस्मान हादी के जनाजे का जिक्र अमेरिकी विशेष दूत ने शहीद उस्मान हादी के बड़े पैमाने पर हुए जनाजे पर भी चर्चा की. इस पर मुख्य सलाहकार ने स्थिति को गंभीर बताते हुए अपनी बात रखी.
चुनाव बिगाड़ने की साजिश का आरोप प्रोफेसर यूनुस ने कहा कि अपदस्थ तानाशाही शासन के समर्थक चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कथित तौर पर लाखों डॉलर खर्च कर रहे हैं और उनका फरार नेता हिंसा भड़का रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







