
'समझदारी दिखाएं, कुर्सी छोड़ दें मादुरो', वेनेजुएला को धमकाकर ट्रंप बोले- नहीं तो आखिरी बार...
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को कहा है कि वह 'समझदारी' दिखाते हुए कुर्सी छोड़ दें. ट्रंप ने कहा कि अगर मादुरो सख्ती दिखाने की बात करते हैं तो वह आखिरी बार सख्ती दिखा पाएंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ और स्पष्ट रूप से कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के लिए ये 'समझदारी' होगी कि वह कुर्सी छोड़ दें. नहीं तो वह आखिरी बार सख्ती दिखा पाएंगे. ट्रंप की चेतावनी तब आई है जब वाशिंगटन वेनेजुएला के तेल शिपमेंट को निशाना बनाते हुए नौसैनिक नाकाबंदी अभियान को तेज कर दिया है.
इस बीच अमेरिकी सेना कैस्पियन सागर में वेनेजुएला के तीसरे तेल से भरे जहाज को जब्त करने के लिए इसका पीछा कर रही है. ट्रंप ने कहा कि उनकी सेना इस जहाज को भी जब्त करेगी.
फ्लोरिडा में उनके घर पर पत्रकारों से ट्रंप से पूछा कि क्या अमेरिका की बढ़ती मिलिट्री मौजूदगी और धमकियों का मकसद एक दशक से ज़्यादा समय बाद मादुरो को पद से हटाना है. ट्रंप ने कहा, "यह उन पर निर्भर करता है कि वह क्या करना चाहते हैं." "मुझे लगता है कि उनके लिए ऐसा करना समझदारी (स्मार्ट मूव) होगी." ट्रंप के इस बयान से ये भी स्पष्ट हुआ है कि अमेरिका वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन चाहता है.
यह आखिरी बार होगा...
उन्होंने इस बात के बाद एक चेतावनी भी दी और कहा कि अगर मादुरो ने "सख्ती दिखाने" का फैसला किया, तो यह "आखिरी बार होगा जब वह सख्ती दिखा पाएंगे."
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अमेरिका वेनेजुएला के तट से हाल के हफ्तों में ज़ब्त किए गए तेल को रख सकता है और शायद बेच भी सकता है, और कहा कि अमेरिका ज़ब्त किए गए जहाज़ों को भी रखेगा. ट्रंप ने कहा, "हो सकता है हम इसे बेच दें, हो सकता है हम इसे रख लें." ट्रंप ने कहा कि इसका इस्तेमाल अमेरिका के स्ट्रेटेजिक रिजर्व को फिर से भरने के लिए किया जा सकता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









