
बांग्लादेश में लिंचिंग और हिंसा के बीच खौफ में हिंदू, ढाका से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
बांग्लादेश में हिंसा के बाद अल्पसंख्यक संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ढाकेश्वरी मंदिर के बाहर सशस्त्र पुलिस तैनात है. दीपू दास हत्या मामले की जांच शुरू हुई है. तनाव, विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है.
बांग्लादेश में हालिया हिंसा के बाद धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यक संस्थानों पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया है. ढाका स्थित ढाकेश्वरी मंदिर के बाहर दीपू दास की हत्या के विरोध में पोस्टर्स लगे हैं, जिसमें न्याय की मांग की गई है. सड़कों पर आवाजाही शुरू होने के बावजूद देश में तनाव का माहौल बना हुआ है.
यूनुस सरकार पर वैश्विक दबाव पड़ने के बाद दीपू दास मामले की जांच शुरू की गई है. छात्र और युवा हिंसा रोकने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं.
तारिक रहमान की स्वदेश वापसी की तैयारियों के बीच विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जगह-जगह सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं.
सशस्त्र सुरक्षा के साए में ढाकेश्वरी मंदिर
पिछले साल से ही अल्पसंख्यक संस्थानों और उनके धार्मिक स्थलों पर खतरे की आशंका बनी हुई है. जुलाई के बाद से स्थिति अधिक संवेदनशील हो गई है. मंदिर के बाहर पुलिस की मौजूदगी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी हो गई है. कट्टरपंथियों के निशाने पर होने के कारण सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी बच्ची ने लंच भी नहीं किया था, उसे मार डाला...', बांग्लादेश के पीड़ित परिवार की दुख भरी दास्तान

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









