
हादी पर गोली चलाने वाले का जमात लिंक! BNP नेता का आरोप, कहा- ज्यादा बोलूंगी तो...
AajTak
बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. बीएनपी की वरिष्ठ नेता निलोफर चौधरी मोनी ने आरोप लगाया है कि हत्या के मुख्य आरोपी को जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ नेता और वकील शिशिर मनीर ने वारदात से कुछ महीने पहले जमानत दिलवाई थी.
बांग्लादेश में कट्टरपंथी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की वरिष्ठ नेता निलोफर चौधरी मोनी ने आरोप लगाया है कि हत्या के मुख्य आरोपी को वारदात से कुछ महीने पहले जमात-ए-इस्लामी के एक प्रमुख नेता और वकील ने दो बार जमानत दिलवाई थी.
बीएनपी की वरिष्ठ नेता निलोफर चौधरी मोनी ने दावा किया कि जमात-ए-इस्लामी के सीनियर नेता और जाने-माने वकील शिशिर मनीर ने उस व्यक्ति को दो बार जमानत दिलाई, जिस पर हादी को गोली मारने का आरोप है. मोनी के मुताबिक इनमें से एक जमानत आदेश हत्या से कुछ ही महीने पहले मिला था.
'हादी पर गोली चलाने वाले का इतिहास देखना होगा'
मोनी ने ये आरोप एकुशे टेलीविजन पर एक टीवी पैनल चर्चा के दौरान लगाए. उन्होंने कहा कि आरोपी के कानूनी और राजनीतिक बैकग्राउंड की अंतरिम सरकार को गंभीरता से जांच करनी चाहिए. मोनी ने कहा, 'जो व्यक्ति हादी पर गोली चलाने वाला है, उसके पीछे का इतिहास देखना होगा. उसे दो बार जमानत किसने दिलाई. शिशिर मनीर ने. मैं यह बात पूरी जिम्मेदारी से कह रही हूं.'
'दोनों बार जमात के वकीलों ने जमानत करवाई'
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी बार-बार कैसे बाहर आ जाता है. आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की खबरों का जिक्र करते हुए मोनी ने कहा, '17 लाख टका के साथ कौन पकड़ा गया था. यह एक महीने के भीतर दो बार कैसे हुआ. हम गिरफ्तारी तो देखते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि वे बाहर कैसे आ जाते हैं. दोनों बार जमात के वकीलों ने जमानत करवाई.'

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.






