
'भारतीय खिलाड़ी डरते हैं...', अजिंक्य रहाणे ने BCCI सेलेक्टर्स पर साधा निशाना! खड़े किए कई सवाल
AajTak
टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम सेलेक्शन पर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने कहा कि भारत में खिलाड़ियों के सेलेक्शन प्रोसेस में बड़े बदलाव की जरूरत है. रहाणे ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी सेलेक्टर्स के डर से खुलकर नहीं खेल पाते और इससे टैलेंट दब जाता है.
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय क्रिकेट में सेलेक्शन सिस्टम को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है. रहाणे का मानना है कि सेलेक्टर्स की नियुक्ति में बुनियादी सुधारों की जरूरत है. खासकर डोमेस्टिक लेवल पर...
उन्होंने कहा कि टीम चुनने की जिम्मेदारी केवल हाल ही में रिटायर हुए फर्स्ट क्लास खिलाड़ियों को दी जानी चाहिए, क्योंकि वे मॉडर्न क्रिकेट की डिमांड और खिलाड़ियों की क्षमता को बेहतर समझते हैं. ध्यान रहे रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने इस साल की शुरुआत में मुंबई टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था.
रहाणे के इस बयान से यह भी संकेत मिलता है कि कई खिलाड़ी वर्तमान सेलेक्टर्स के डर से खुलकर प्रदर्शन नहीं कर पाते, और इसलिए सिस्टम में बदलाव बेहद जरूरी है. रहाणे का यह बयान सीधे-सीधे BCCI सेलेक्टर्स पर निशाना माना जा रहा है, क्योंकि खुद रहाणे लंबे अर्से से टीम से बाहर हैं.
रहाणे ने अपने पूर्व टीममेट चेतेश्वर पुजारा के साथ अपने YouTube चैनल पर बातचीत के दौरान कहा- खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स से डरना नहीं चाहिए, मैं खासकर घरेलू क्रिकेट के सेलेक्टर्स की बात करना चाहता हूं. हमारे पास ऐसे सेलेक्टर्स होने चाहिए जो हाल ही में टॉप-लेवल क्रिकेट से रिटायर हुए हों, जो पांच-छह साल, सात-आठ साल पहले रिटायर हुए हों.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












