
भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना...भाई-बहन के इन प्यार भरे मैसेज से दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
AajTak
भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के खूबसबरत रिश्तों में से एक है. इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, प्यार और तकरार के साथ एक दूसरे के लिए निस्वार्थ प्रेम होता है. भाई-बहन ही एक दूसरे के सबसे पहले और सबसे करीबी दोस्त होते हैं. इसी प्यारभरे रिश्ते को खास बनाने के लिए हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. भाई-बहन के स्पेशल मैसेज से दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.
Raksha Bandhan Wishes 2023: भाई-बहन के खूबसूरत और प्यार भरे रिश्ते का जश्न मनाने के लिए रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई के हाथ की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वादा लेती हैं और बदले में भाई उन्हें तोहफा देते हैं. प्यार के बंधन में बंधी राखी को भाई अपने पास बड़े प्यार से संभालकर रखते हैं. भाई-बहन के प्यारभरे रिश्ते को खास बनाने के लिए आप भी इन स्पेशल मैसेज से रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> सबसे प्यारी मेरी बहना, सुख में दुख में साथ रहना जीवन की खुशिया है तुमसे, तुम हो तो फिर क्या कहना Happy Raksha Bandhan
> कच्चे धागों से बनी डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी बहन के प्यार का प्रतीक है राखीHappy Raksha Bandhan 2023
> भाई -बहन के रिश्तों में आए प्यार कभी न हो बीच कोई तकरार हर दिन खुशियां रहे बरकरार दूर बैठे भी हम-तुम मनाएंगे राखी का त्यौहारHappy Raksha Bandhan

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









