
ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन के पीछे हटने के बाद भी ऋषि सुनक के सामने ये 2 बड़ी चुनौतियां
AajTak
बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री की रेस से अपना नाम वापस लेकर ऋषि सुनक का दोवेदारी को काफी मजबूत कर दिया है. लेकिन क्या वाकई अब सुनक के लिए ये लड़ाई इतनी आसान हो गई है, जितनी नजर आ रही है? ऋषि के पास इस समय करीब 150 कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन है, लेकिन 132 सांसद ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.
ब्रिटेन की सियासत बेहद रोचक मोड़ पर आ पहुंची है. पीएम की कुर्सी के लिए दमखम के साथ दावेदारी कर रहे बोरिस जॉनसन खुद ही रेस से बाहर हो गए हैं. अब मुकाबला भारतवंशी ऋषि सुनक और पेनी मोर्डेंट के बीच है. ब्रिटेन की संसद में कुल 650 सांसद हैं. पिछले चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के 357 सांसद जीते थे और सरकार बनाई थी. बोरिस जॉनसन से लेकर लिज ट्रस और ऋषि सुनक तक सभी इस पार्टी से ही सांसद हैं.
ऋषि सुनक की बात करें तो 145 से लेकर 155 सांसदों का समर्थन पीएम पद के लिए उन्हें मिल चुका है. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ऋषि सुनक की दावेदारी इसलिए ज्यादा मजबूत हो गई है, क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी पेनी मोर्डेंट को महज 25 सांसदों का ही समर्थन प्राप्त है. पीएम पद की रेस छोड़ने से पहले बोरिस जॉनसन 100 से ज्यादा सांसदों के समर्थन का दावा कर रहे थे, लेकिन उन्हें असल में 50 से 55 सांसदों का समर्थन ही मिल पाया था. इसलिए उन्होंने इस दौड़ से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझी.
किसके पाले में जाएंगे जॉनसन समर्थक?
बोरिस जॉनसन के कदम पीछे खींच लेने के फैसले को ऋषि सुनक के लिए 'गोल्डन चांस' बताया जा रहा है. लेकिन ये लड़ाई उतनी आसान नहीं है, जिनती नजर आ रही है. दरअसल, ऋषि सुनक को करीब 150 सांसदों का स्पष्ट समर्थन है. वहीं, पेनी मोर्डेंट के पास 25 सांसद हैं. इसके अलावा 50 सांसदों का समर्थन अब तक बोरिस जॉनसन को था.
132 सांसद करेंगे भाग्य का फैसला!
अब तक खुल कर सामने आ चुके सभी सांसदों को मिला दें तो ये संख्या 225 पहुंचती हैं. यानी ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के 357 में से 132 सांसदों ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. ये किसे अपना समर्थन देंगे ये राज कायम है. इन सांसदों का समर्थन भी हार-जीत में अहम रोल अदा करेगा. इसके अलावा बोरिस जॉनसन के कदम पीछे खींच लेने पर अब उनके 50 सांसदों को भी ऋषि सुनक या पेनी मोर्डेंट में से किसी एक को अपना नेता चुनना होगा. ये सांसद भी हार-जीत में भूमिका निभाएंगे.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






