
'बोरिंग क्रिकेट में स्वागत है...', कप्तान शुभमन गिल ने अंग्रेज बल्लेबाजों को किया बीच मैदान में स्लेज, VIDEO
AajTak
इंग्लिश बल्लेबाजों की धीमी बैटिंग देखकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें बीच मैदान पर स्लेज किया. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल की थी.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से पराजित किया. अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेल रही है. 10 जुलाई (गुरुवार) से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था.
इस मुकाबले में इंग्लैंड को शुरुआती झटके नीतीश कुमार रेड्डी ने दिए. नीतीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड की पहली पारी के 14वें ओवर में सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्राउली को चलता किया. दो विकेट गिरने के बाद इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप और जो रूट संभलकर बैटिंग करने लगे.
दूसरे सेशन में तो मेजबान इंग्लैंड ने 24 ओवर्स के खेल में सिर्फ 70 रन बनाए और उसका कोई विकेट नहीं गिरा. इस दौरान जो रूट और ओली पोप ने ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंदों को छोड़ने में दिलचस्पी दिखाई, ताकि कोई नुकसान न हो.
इंग्लिश बल्लेबाजों की धीमी बैटिंग देखकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें बीच मैदान पर स्लेज किया. जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को ओली पोप ने डक किया, तो शुभमन गिल ने इंग्लिश बल्लेबाजों से कहा, 'अब और एंटरटेनिंग क्रिकेट नहीं, गाइज. बोरिंग टेस्ट क्रिकेट में आपका स्वागत है.'
ब्रैंडन मैक्कुलम की कोचिंग और बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम आक्रामक रवैये के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलने के जानी जाती है, लेकिन इस मुकाबले में वो बदली रणनीति के साथ उतरी. जो रूट और ओली पोप के बीच तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन इसके लिए दोनों बल्लेबाजों ने 211 गेंदें खेलीं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










