
बोनस में इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिए सोने के कीबोर्ड कैप, कीमत सुन रह जाएंगे दंग
AajTak
चीन की एक टेक कंपनी ने कर्मचारियों को बोनस के तौर पर सोने के कीबोर्ड कैप दिए. इनमें सबसे भारी कीकैप की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाए. जानते हैं सबसे भारी कीबोर्ड कैप की कीमत कितनी थी.
चीन की एक टेक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस के तौर पर ऐसा गिफ्ट दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था. हर स्टाफ को कंपनी के बॉस की ओर से सोने से बना कंप्यूटर के कीबोर्ड का कैप दिया गया. इन दिनों वहां इस बोनस गिफ्ट की काफी चर्चा हो रही है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी कंपनी के बॉस का कहना है कि कंपनी अपने कर्मियों को सोना इसलिए नहीं दे रही कि इसकी यह एक महंगा बोनस गिफ्ट है, बल्कि इसके जरिए उनके स्टाफ के पास सोने के रूप में इकॉनमिकल स्थिरता आती है.
हमेशा कर्मियों को गिफ्ट में सोना देती है कंपनी यह चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी अपने कर्मचारियों को लगातार चार वर्षों से बोनस के रूप में सोने के कीकैप्स से दे रही है. इससे उन्हें धन प्रबंधन में मदद करने के लिए सराहना मिल रही है.
दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत के शेनझेन स्थित फर्म इंस्टा360 ने हाल ही में 24 अक्टूबर को चीन में प्रोग्रामर दिवस मनाने के लिए कई उत्कृष्ट कर्मचारियों को 21 गोल्ड कीकैप उपहार में देकर सम्मानित किया.
40 लाख रुपये है सबसे भारी कीकैप की कीमत इन कीबोर्ड कैप्स में सबसे भारी कीकैप का वजन 35.02 ग्राम है और वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 320,000 युआन (US$45,000) है यानी करीबन एक कीकैप की कीमत 40 लाख रुपये है.
इंस्टा360 ने प्रोग्रामर डे बोनस के रूप में लगातार गोल्ड कीकैप्स प्रदान किए हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में कुल 55 कीकैप्स हो गए हैं. सोने की बढ़ती कीमतों के कारण इन गोल्ड बोनस का मूल्य पहले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक हो गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











