
'बॉर्डर 2' OTT रिलीज: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, Netflix पर इस दिन से देख पाएंगे
ABP News
Border 2 OTT Release Date Confirm: सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' फाइनली ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हो गई है. आइये बताते हैं किस प्लेटफॉर्म पर कितनी तारीख को देख पाएंगे फिल्म.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' करीब 60 दिनों तक थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने इसकी कंफर्म तारीख का भी खुलासा कर दिया है. फिल्म 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर से धमाल मचाने को आ रही है.
थिएटर्स में मचाया धमालये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तभी से इसने ताबड़तोड़ कमाई की है और अब तक भी थिएटर में पैर जमाए खड़ी हुई है. अब करीब दो महीने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी फैंस का मनोरंजन करेगी. वैसे तो अब तक लगभग सभी लोगों ने ये फिल्म देख ही ली होगी. लेकिन जो बाकी रह गए हैं वो 20 मार्च से कभी भी इस फिल्म को देख सकते हैं.
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. तो वहीं पहले ही हफ्ते में ये फिल्म करीब 225 करोड़ रुपये का कारोबार करके 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी. रिलीज के महज दो हफ्तों में ही फिल्म ने अपने बजट की कमाई को वसूल कर लिया था. रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म 300 करोड़ के बजट पर पहुंच गई थी, जबकि ये फिल्म 275 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












